अनीता हसनंदानी के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, पति रोहित ने शेयर की ये फोटो

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब उनके पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक शेयर की है।

Anita Hassanandani With Husband Rohit Reddy
Anita Hassanandani With Husband Rohit Reddy 
मुख्य बातें
  • अनीता हसनंदानी के बेटे की पहली फोटो आई सामने।
  • अनीता के पति रोहित रेड्डी ने शेयर की बेटे की तस्वीर।
  • मालूम हो कि अनीता ने 09 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है।

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी 09 फरवरी को मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अनीता के पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए बेटे के जन्म की जानकारी फैंस को दी थी। अब उन्होंने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की है। 

रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटे की फोटो शेयर की, जिसमें उनका बेटा उनकी उंगली पकड़े हुए हैं। मालूम हो कि बेटे के जन्म की जानकारी सामने आते ही कपल को सोशल मीडिया पर बधाई से भरे मैसेज मिल रहे हैं, जिन्हें रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। अनीता के मां बनने के बाद उनकी खास दोस्त व टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं और एक्ट्रेस के साथ वीडियो पोस्ट किया था।

पिछले साल दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

मालूम हो कि अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में रोहित से शादी की थी। शादी के सात साल बाद साल 2020 के अक्टूबर महीने में फैंस को यह जानकारी दी कि वो मां बनने वाली हैं। यह पहली बार था जब अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। इसके बाद से अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रोहित संग कई वीडियो और तस्वीरें शेयर किए। 

कई टीवी सीरियल्स में किया काम

अनीता के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो फिल्मों से लेकर कई टीवी शोज तक में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें कभी सौतन कभी सहेली, कोई अपना सा, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से जैसे शोज शामिल हैं। उन्होंने नागिन-3 और नागिन 4 में भी काम किया है।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर