Anita Hassanandani Pregnant: नाग‍िन एक्‍ट्रेस अनीता हसनंदानी ने सुनाई गुड न्‍यूज, शादी के 7 साल बाद बनेंगी मां

anita hassanandani rohit reddy Baby: करीना कपूर खान से लेकर अनुष्‍का शर्मा तक अगले साल मां बनने जा रही हैं और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड-टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का नाम भी जुड़ गया है...

Naagin 4 Actress pregnant Anita hassanandani Flaunts baby bump with rohit reddy
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी। 
मुख्य बातें
  • अनीता हसनंदानी मां बनने की तैयारी कर रही हैं।
  • अनीता ने एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है।
  • पति रोहित रेड्डी के साथ अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

नागिन फेम अदाकारा अनीता हसनंदानी के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अनीता हसनंदानी मां बनने की तैयारी कर रही हैं। जी हां, करीना कपूर खान से लेकर अनुष्‍का शर्मा तक अगले साल मां बनने जा रही हैं और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड-टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का नाम भी जुड़ गया है। अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है। अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी के साथ एक खूबसूरत रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसमें कपल एकसाथ लव डवी मूमेंट शेयर करते हुए ये खुशखबरी दे रहा है। इस वीडियो में अनीता हसनंदानी का बेबी बंप साफ दिख रहा है। 

टीवी अदाकारा अनीता हसनंदानी के मां बनने की खबरें लंबे टाइम से आ रही हैं। कपल के सोशल मीडिया पोस्‍ट को देखने के बाद से नन्हे मेहमान के आने के कयास थे, हालांकि अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी में इसपर अबतक साफ तौर पर कोई बयान नहीं दिया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। लेकिन पहली बार अनीता हसनंदानी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर इन खबरों को कंफर्म कर दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anitahassanandani) on

ऐसी है अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की लव स्टोरी

अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली। 

अनीता हसनंदानी को इन टीवी शोज से मिली पहचान
अनीता हसनंदानी ने अब तक छोटे परदे पर कई पॉपुलर शो किए हैं। इनमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से शामिल हैं। अनीता हसनंदानी ने नागिन-3 और नागिन 4 में भी काम किया है। निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया वाले नागिन सीजन 4 में अनीता ने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा पिछले साल अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी के साथ नच बलिए 9 में भी हिस्सा लिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर