सुशांत स‍िंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, घर में घुसने से पहले लड़खड़ाईं

Ankita Lokhande Meet Sushant Singh Rajput Family: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उनके परिवार से मिलने पहुंची। हाल ही में अंकिता लोखंडे  को सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर देखा गया...

ankita lokhande meet Sushant Singh Rajput family Goes today Video
सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर दिखीं अंकिता लोखंडे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह ने 14 जून को अपने ही अपार्टमेंट में फांसी लगाकर जान दे दी।
  • अब सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उनके परिवार से मिलने पहुंचीं।
  • सुशांत के मुंबई वाले घर में बाहर हाल ही में अंकिता लोखंडे को देखा गया।

सुशांत सिंह राजपूत अब इन दुनिया में नहीं है। सुशांत सिंह ने 14 जून को अपने ही अपार्टमेंट में फांसी लगाकर जान दे दी। 15 जून को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें उनके पिता, बहनें और रिश्तेदार मौजूद रहे। अब सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उनके परिवार से मिलने मुंबई वाले घर में पहुंचीं। हाल ही में अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान अंकिता लोखंडे एकदम बेसुध और होशोहवास से बाहर दिखीं। वो गेट के अंदर घुसते वक्त भी पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आईं। 

वीडियो में आप भी देख सकते हैं हैरान परेशान दिख रहीं अंकिता लोखंडे बहुत दुखी नजर आ रही हैं। वो सही से सोच समझ भी नहीं पा रही हैं। इसलिए जब वो लड़खड़ाईं तो अंकिता लोखंडे के साथ मौजूद एक शख्स ने उनको संभाला।
अंकिता लोखंडे को एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ना लिखने के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। लेकिन अब अंकिता खुद चलकर सुंशात के पहुंची हैं। वो इस मुश्किल वक्त में सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के साथ नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सदमे में हैं अंकिता लोखंडे
सुशांत की मौत की खबर जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को मिली तो वह भी हैरान रह गईं। अंकिता को इसपर अभ भी यकीन ही नहीं हुआ है। निधन की जानकारी मिलने के बाद अंकिता ने सिर्फ इतना ही कहा था, 'क्या...'।यह शब्द बोलते ही अंकिता ने फोन रख दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@desimartinimovies) on

आपको बता दें कि सुशांत ने मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता के साथ काम किया था। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे को डेट लंबे वक्त तक डेट दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर