अंकिता लोखंडे ने पूल में बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की फोटोज, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

टीवी मसाला
Updated Aug 02, 2019 | 22:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन का बर्थडे था। उन्होंने विक्की के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।

Ankita Lokhande with boyfriend Vicky Jain
Ankita Lokhande with boyfriend Vicky Jain  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं
  • खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं
  • विक्की के बर्थडे पर अंकिता ने उन्हें रोमांटिक फोटोज के साथ विश किया

एक्ट्रेस अंकिता लोकंडे टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक रह चुकी हैं। काफी वक्त से वे छोटे पर्दे से गायब हैं, लेकिन उन्होंने इसी साल जनवरी में रिलीज हुए कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 969k फॉलोअर्स हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं।

हाल ही में अंकिता के बॉयफ्रेंड विक्की जैन का बर्थडे था। इस मौके पर उन्होंने विक्की को खास अंदाज में विश करते हुए उनके साथ कई फोटोज शेयर की। पहली फोटो में दोनों पूल में एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बाकी फोटोज में भी दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। अंकिता की विक्की के साथ ये रोमांटिक फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। इस फोटोज के साथ अंकिता ने कैप्शन दिया, 'हैप्पी बर्थडे मिस्टर जैन। आपकी आज और जिंदगी का हर दिन बहुत खास रहे। सिर्फ तुम्हारी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lokhandeankita) on

मां का भी उसी दिन बर्थडे
खास बात ये है कि विक्की के बर्थडे के दिन ही अंकिता की मां वंदना फड़नीस लोखंडे का भी बर्थडे था। ऐसे में उन्होंने अपनी मां की भी कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरी जिंदगी के दो सबसे महत्वपूर्ण लोगों का बर्थडे एक ही दिन आता है। ये बहुत अच्छी फिलिंग है। मजा आ गया लाइफ में। इसी के साथ उन्होंने अपनी मां को बर्थडे विश किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lokhandeankita) on

अंकिता ने फोटोज के साथ रिलेशनशिप को किया था कंफर्म
आपको बता दें कि अंकिता कई बार अपने बॉयफ्रेंड विक्की के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने बॉयपफ्रेंट के साथ कुछ तस्वीरें अपलोड की थी। जिनमें से एक में विक्की घुटनों पर बैठकर अंकिता का प्रपोज कर रहे थे। वहीं एक अन्य फोटो में वे अंकिता को गाल पर किस कर रहे थे।

पिछले काफी वक्त से अंकिता और विक्की की शादी की खबरें आ रही हैं। खबरें थीं कि दोनों ने मुंबई में एक लग्जिरियस 8 बीएचके फ्लैट खरीदा है और शादी के बाद वे इसी में रहने वाली हैं। हालांकि फ्लैट और शादी के बारे में अंकिता-विक्की ने कोई पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि अंकिता को टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल में मेल लीड रोल में सुशांत सिंह राजपुत नजर आए थे। इसी शो के सेट पर सुशांत और अंकिता की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में अचानक उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के कारण का पता नहीं चल पाया। अब अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की के साथ खुश हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर