अनुपमा 25 मई 2022 एपिसोड अपडेट: शाह परिवार के घर में आएगा काव्या का एक्स पति अनिरुद्ध, वनराज लेगा दूसरी पत्नी से तलाक

अनुपमा, 25 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुज और अनुपमा शादी के बाद हनीमून के लिए जाने वाले हैं। वहीं, वनराज से तलाक मांगने वाली हैं काव्या।

 अनुपमा 25 मई 2022
अनुपमा 25 मई 2022 
मुख्य बातें
  • अनिरुद्ध से बात करते हुए लीला ने पकड़ा काव्या को रंगे हाथ।
  • वनराज से तलाक मांगेगी काव्या।
  • शादी के बाद हनीमून के लिए जाएंगे अनुज और अनुपमा।

अनुपमा, 25 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा में शादी के बाद अनुज और अनुपमा अब हनीमून में जाने वाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुपमा के जाने के बाद अब लीला की नजरें काव्या पर है। काव्या अपने एक्स पति अनिरुद्ध के साथ बात शुरू हो गई हैं। वहीं, लीला उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है। अब काव्या जल्द ही वनराज को तलाक देने वाली हैं।  

अनुपमा और अनुज की शादी की रस्में अब खत्म हो गई है। अनुज और अनुपमा अपनी शादी का खाना दोबारा खाते हैं। अनुज कहता है कि 95 फीसदी दूल्हा दुल्हन को अपनी शादी का खाने का स्वाद पता नहीं होता है। अनुपमा कहती हैं कि खाने की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। अनुपमा अपनी साड़ी से अनुज का मुंह साफ करती हैं। अनुज इसके बाद अनुपमा के गहने निकालने में मदद करता है, इस पर वह शरमाने लगती हैं। अनुज किचन में अनुपमा की मदद करता है। वहीं, शाह परिवार में लीला और वनराज वापस लौटते हैं। 

Also Read: अनुपमा-अनुज की शादी के बाद टूटेगा काव्या-वनराज का रिश्ता!

अनिरुद्ध से बात करती हैं काव्या
वनराज अपनी बहू किंजल का ख्याल रखता है। वह कहता है कि अनुपमा की गैर मौजूदगी में उसे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। किंजल इससे काफी खुश हो जाती है। दूसरी तरफ लीला देखती हैं कि काव्या किसी को मैसेज कर रही हैं। लीला उस पर शक करने लगती हैं। लीला को पता चलता है कि काव्या अपने एक्स पति अनिरुद्ध से बात कर रहे है। लीला काव्या को डांटती है तभी पूरा शाह परिवार आ जाता है। लीला हंसमुख को बताती हैं कि काव्या छिपकर  अनिरुद्ध से बात कर रही है। काव्या कहती हैं कि अनुपमा की शादी अब हो गई है। अब वह अनिरुद्ध को घर भी बुलाया करेंगी।

Anupama

वनराज पर चिल्लाती हैं काव्या
वनराज काव्या पर चिल्लाता है। काव्या वनराज पर चिल्लाती हैं। वनराज शिकायत करता है कि एक दिन भी ऐसा नहीं है जब वह उसके साथ शांति से रहा हो। काव्या गुस्से में होती है और कहती है कि अब उसे एहसास हुआ कि जब वह अपने एक्स से मिलता था तब उसे कैसा लगता था। वनराज काव्या से पूछता है कि उसकी समस्या है? काव्य कहती हैं कि उसे तलाक चाहिए। 

काव्या वनराज के हाथ में तलाक के पेपर्स थमाकर कहती है कि उसने साइन कर दिए हैं। लीला उससे कहती है कि घर से चले जाए। काव्या कहती है जब तक तलाक नहीं हो जाता वह इसी जगह पर रहेगी। अनिरुद्ध इस घर में आएगा और कोई नहीं रोकेगा। अपकमिंग एपिसोड में अनुज अनुपमा के साथ हनीमून प्लान करता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर