Anupamaa: वनराज ने जूते से की समर की पिटाई, बेबी से बात करना पड़ा अनुपमा के एक्टर को भारी

Anupamaa Samar and vanraj Unseen Video: हाल ही में अनुपमा के समर और वनराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां उनके मजेदार अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है।

Anupamaa, Sudhanshu Pandey, Paras Kalnawat, Anupamaa Samar and vanraj Unseen Videoson on New Song
Sudhanshu Pandey and Paras Kalnawat   |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • अनुपमा के समर और वनराज का दिखा नया अंदाज।
  • बेबी से बात करने पर समर का पापा वनराज ने किया बुरा हाल।
  • फैंस को बहुत पसंद आ रहा समर-वनराज का यह नया वीडियो।

Anupamaa Unseen Videos: टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा आए दिन अपने एपिसोड्स में होने वाले हाइ वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को एंटरटेन करता रहता है। मगर, टीवी सीरियल के साथ अनुपमा के सभी कलाकार असल जिंदगी में भी अपने फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटते हैं। चाहे अनुपमा (रुपाली गांगुली) हो या वनराज (सुधांशु पांडे) या टीवी की टॉप वैंप काव्या (मदालसा शर्मा) यह सभी कलाकार इंस्टाग्राम ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं और अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियोज लेकर आते हैं। हाल ही में वनराज और समर (पारस कलनावत) का एक आईजी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑनस्क्रीन बाप-बेटे एक मजेदार गाने पर एक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

बेहद मजेदार है यह वीडियो

दरअसल हुआ यह कि समर अपने बेबी के साथ फोन पर बात कर रहे होते हैं तभी वनराज पीछे से आते हैं और समर को किसी लड़की से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लेते हैं। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। समर को किसी लड़की से बात करते हुए देख कर वनराज अपने जूते से समर की पिटाई करने भागते हैं। सुधांशु और पारस ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और बहुत मजेदार कैप्शन लिखा है। सुधांशु ने कैप्शन में लिखा कि 'बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी। दस लड़कियों का नंबर लेकर सबसे एक ही बात कहता है। इतना प्यार कैसे संभलेगा??'। इसके साथ पारस ने भी यह वीडियो शेयर करके मस्त कैप्शन लिखा है 'हम ही मार खा गए, यह जालिम दुनिया चैन से आशिकी भी नहीं लड़ाने देती'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


मदालसा शर्मा ने भी फॉलो किया यह ट्रेंड 

कुछ दिन पहले मदालसा शर्मा ने भी यह ट्रेंड फॉलो किया था। मदालसा के साथ इस वीडियो में शीला एस शर्मा भी थीं। दोनों को मजेदार गाने पर थिरकता देख कर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर