65 साल की उम्र में Rupali Ganguly की मां ने दिया था ऑडिशन, परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गए थे Mithun Chakraborty

Anupamaa fame Rupali Ganguly Mother Audition: छोटे पर्दे के मशहूर टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) फेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मां ने 65 साल की उम्र में मिथुन चक्रवर्ती के सामने ऑडिशन दिया था।

Anupamaa mother audition| Rupali Ganguly Mother Audition | Anupamaa fame Rupali Ganguly Mother performance | Rupali Ganguly Mother dance | Rupali Ganguly Mother Dance India Dance Audition | Rupali Ganguly Mother performed in front of Mithun Chakraborty 
अनुपमा की मां की परफॉर्मेंस देख दंग रह गए थे मिथुन चक्रवर्ती  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ अनुपमा फेम रुपाली गांगुली की मां का वीडियो।
  • रूपाली की मां ने मिथुन चक्रवर्ती के सामने किया था परफॉर्म।
  • 65 साल की उम्र में उनका जज्बा देखकर हैरान हो गए थे जज। 

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Mother Audition Video: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupamaa) दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ है। शो में आने वाले हर मोड़ के साथ दर्शक इस शो से जुड़े रहते हैं। अनुपमा सीरियल की मुख्य अदाकारा रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) आए दिन सुर्खियों में जगह बना ही लेती हैं। मगर इस बार रूपाली गांगुली ने नहीं, बल्कि, उनकी मां ने सुर्खियों में जगह बना ली है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कुछ और नहीं, बल्कि रूपाली गांगुली की मां का ऑडिशन वीडियो है। 

65 साल की उम्र में रूपाली गांगुली की मां ने दी थी डांस परफॉर्म 

डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स के ऑडिशन के दौरान, रूपाली गांगुली की मां रजनी गांगुली (Rajni Ganguly) ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस शो में आगे जाने के लिए उन्हें ऑडिशन राउंड देना पड़ा था। रूपाली गांगुली की मां का जज्बा और धमाकेदार परफॉर्मेंस देख कर जज और सभी दर्शक चकाचौंध हो गए थे। इस शो के प्रमुख जजस में मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल थे। रूपाली गांगुली की मां ने खासतौर से मिथुन चक्रवर्ती के लिए यह परफॉर्मेंस दी थी। रूपाली गांगुली के माने मिथुन चक्रवर्ती का फेमस गाना डिस्को डांसर पर परफॉर्म किया था। 

रूपाली गांगुली की मां को मिथुन चक्रवर्ती कहते हैं भाभी 

उस समय 65 वर्षीय रजनी गांगुली का डांस देखकर मिथुन चक्रवर्ती के होश उड़ गए थे। मगर फैंस को बड़ा झटका तो तब लगा था जब मिथुन चक्रवर्ती ने रजनी गांगुली को भाभी कह कर पुकारा था। जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने यह साझा किया था कि वह रजनी कांगली के पति यानी रूपाली गांगुली के पिता अनिल गांगुली (Anil Ganguly) के प्रोडक्शन हाउस में काम किया करते थे। उन्होंने कई बार रजनी गांगुली के हाथ का खाना भी खाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर