Anupamaa Spoiler: मुश्किल वक्त में अनुपमा ने थामा किंजल का हाथ, क्या जॉब के लिए काव्या छोड़ देगी वनराज का साथ?

Anupamaa Spoilers: अनुपमा सीरियल में अब हाई वोल्टेज ड्रामा का माहौल बन रहा है। एक तरफ सास बहू का साथ दे रही है वहीं जॉब के लिए पत्नी ने पति के साथ अपना रिश्ता दांव पर रखा है।

Anupmaa written update 17th August, 17th august Anupamaa written update, Anupamaa upcoming twist in hindi, Anupama upcoming twist, Anupama latest twist,
अनुपमा में मॉलेस्टेशन के खिलाफ साथ नजर आएंगी सास-बहू   |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • ऑफिस में किंजल की आबरू के साथ छेड़छाड़ करता है ढोलकिया।
  • किंजल लेती है जॉब छोड़ने का फैसला, मगर काव्या को जॉब पर रखकर ढोलकिया चलता है चाल।
  • अनुपमा देगी किंजल का साथ, ढोलकिया को सबक सिखाने के लिए किंजल से करेगी बात।

Anupamaa Upcoming Twists: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) स्टारर शो अनुपमा की कहानी अब बेहद दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। अनुपमा में आने वाली कहानी का ट्रैक अब कुछ नए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अब तक आपने देखा कि एक तरफ किंजल तोषू से दूर है तो दूसरी तरफ उसके आबरू पर खतरा है। इसी बीच किंजल के ऊपर नई मुसीबतें आने वाली हैं। वहीं, किंजल को सबक सिखाने के लिए ढोलकिया ने काव्या को काम पर रख लिया है। अब वनराज और काव्या के रिश्ते में दरार पैदा करने के लिए ढोलकिया काव्या से फेवर मांगता है मगर काव्या उसे मना कर देती है। लेकिन, आने वाली कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है।

किंजल को मिलता है सास अनुपमा का साथ 

अनुपमा में आने वाला एपिसोड बहुत इमोशनल होने वाला है। ऑफिस में अपने साथ होने वाले हादसे के बाद किंजल खुद को अकेले समझती है मगर अनुपमा उसका हाथ थाम लेती है। अनुपमा किंजल का साथ देते हुए उसे हिम्मत देती है। इसके साथ ढोलकिया को सबक सिखाने के लिए अनुपमा किंजल को प्रेरित करती है। अनुपमा चाहती है कि किंजल बिना डरे सबके सामने ढोलकिया को एक्सपोज करे। मगर, क्या अनुपमा की बात मानकर किंजल ऐसा करेगी या नहीं यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। 

क्या जॉब के लिए काव्या देगी वनराज को धोखा 

अनुपमा की आने वाली कहानी में वनराज और काव्या के रिश्ते पर मुसीबतें मंडरा रही हैं। काव्या को काम पर रखने के बाद ढोलकिया उससे फेवर मांगता है। काव्या उसे मना कर देती है। मगर, अतीत की बात वापस दोहरा कर ढोलकिया काव्या को अनकंफरटेबल महसूस करवाता है। ढोलकिया काव्या से कहता है कि अगर ऑफिस में रहकर वह वनराज के साथ चक्कर चला सकती है तो उसके साथ क्यों नहीं। ढोलकिया की‌ यह बात सुनकर काव्या गुस्से में आ जाती है। मगर, वह अपनी जॉब को दांव पर नहीं रखना चाहती है।

आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि काव्या अपने पति वनराज का साथ देगी या सिर्फ जॉब के लिए उसे धोखा देगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर