रश्मि देसाई के खाते से Ex-बॉयफ्रेंड अरहान खान ने किए 15 लाख पार, देवोलीना भट्टाचार्जी ने लगाई क्लास

Arhaan Khan Did Fraud With Rashami Desai Again: रश्मि देसाई इन दिनों डिप्रेशन में जा रही हैं। एक्स-बॉयफ्रेंड अरहान खान उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है...

Rashami Desai Account Money Transferred by Arhaan Khan When TV Actress was Inside Bigg boss House
रश्मि देसाई और अरहान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रश्मि देसाई का बैंक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
  • खबर है कि अरहान खान ने रश्मि देसाई के बैंक अकाउंट से पैसों की चोरी की है।
  • अरहान ने बिता बताए रश्मि के खाते से लाखों का रुपए ट्रांसफर किए हैं। 

रश्मि देसाई एकबार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का विषय रश्मि देसाई का बैंक स्टेटमेंट बना है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अरहान खान ने रश्मि देसाई के बैंक अकाउंट से पैसों की चोरी की है। अरहान ने बिता बताए रश्मि के खाते से लाखों का रुपए ट्रांसफर किए हैं। 
रश्मि देसाई के एक फैन ने उनके बैंक स्टेटमेंट की कॉफी शेयर करते हुए अरहान खान की इस घटिया हरकत का खुलासा किया है। अरहान ने करीब 15 दिनों में 15 लाख रुपए रश्मि देसाई के अकाउंट से तब पार किए जब वो बिग बॉस के घर में थीं। रश्मि देसाई के स्पोक्सपर्सन ने इस खबर की पुष्टि की है। खबर तो ये भी सामने आ रही है कि रश्मि देसाई, अरहान खान की वजह से डिप्रेशन में जा रही हैं। क्योंकि अरहान पैसे चोरी करने के बाद अब उन्हें लगातार धमकियां भी दे रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arhaankhaan) on


अरहान खान की इस घटिया हरकत के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी फ्रेंड रश्मि देसाई के सपोर्ट में खुलकर सामने आई हैं। देवोलीना ने ट्वीट कर लिखा, 'सुना है रामलाल ने प्रूफ मांगा है कि वो फ्रॉड है। उसे सलमान खान सर से जाकर ये बात पूछना चाहिए। कितना शर्मनाक इंसान है एक तो इतने सारे पैसे ले लिए और ऊपर से धमकी दे रहा है। इसका अब नाम लेना बंद करें क्योंकि इसे सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arhaankhaan) on


रश्मि देसाई बिग बॉस-13 में अपनी लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। शो में उनके बॉयफ्रेंड अरहान खान भी शामिल हुए थे। अरहान खान ने रश्मि देसाई को बिग बॉस के घर में ही प्रपोज किया था और यहीं इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। हालांकि बाद में बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने अरहान खान के शादीशुदा और फ्रॉड होने की बात सबको बताई थी। इसी के बाद रश्मि देसाई ने अरहान के साथ रिश्ता खत्म कर दिया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर