अर्जुन बिजलानी का इस हसीना के लिए धड़कता है दिल, नागिन एक्टर ने 8 साल के अफेयर बाद लिए सात फेरे

टीवी मसाला
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Sep 13, 2020 | 14:40 IST

Arjun Bijlani Love Story: अर्जुन बिजलानी को पहली नजर में प्यार हो गया था लेकिन नेहा काफी रिजर्व पर्सन हैं और उन्होंने धीरे-धीरे अर्जुन की ओर कदम बढ़ाया। अब वो अर्जुन पर अपनी जान छिड़कती हैं...

arjun bijlani 8 year dating  neha swami Naagin Actor Love Story wedding To Children
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी। 
मुख्य बातें
  • अर्जुन बिजलानी को TRP किंग के नाम से भी जाना जाता है
  • नागिन सीरियल से वो घर - घर में मशहूर हुए
  • अर्जुन की फीमेल फैंस बहुत हैं, लेकिन अर्जुन का दिल नेहा के लिए धड़कता है

कहते है कि पहली नजर का प्यार सिर्फ पुराने समय में ही होता था, लेकिन अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव-स्टोरी को जानने के बाद आपको भी महसूस होगा कि ये सिर्फ किताबी बातें नहीं है। मुंबई में जन्मे अर्जुन ने छोटे परदे पर अपनी खास पहचान बनाई है। आइए आज जानते हैं अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव लाइफ की लव स्टोरी के बारे में...

पहली नजर में हुआ था Arjun Bijlani को प्यार
अर्जुन की फीमेल फैंस बहुत हैं। लाखों लड़कियों का दिल उनके लिए धड़कता है लेकिन अर्जुन का दिल उनकी वाइफ नेहा स्वामी के लिए धड़कता है। अर्जुन बिजलानी को नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने खुलासा किया था कि उन्हें नेहा की सादगी भा गई थी।

पार्टी में हुई थी नेहा से मुलाकात
अर्जुन ने पहली बार नेहा को एक पार्टी में देखा था इतना ही नहीं नेहा को देखते ही अर्जुन दीवाने हो गये थे। नेहा से अर्जुन की मुलाकात उनके दोस्त ने करवाई थी। हालांकि धीरे-धीरे अर्जुन और नेहा एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगे थे।

आठ साल के बाद की शादी
दोनों का अफेयर करीब आठ साल तक चला। उसके बाद इस कपल ने 2013 में शादी कर ली थी। साल 2015 में उनके घर बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम अयान बिजलानी है।

बॉलीवुड में इस फिल्म से किया था डेब्यू
अर्जुन ने बॉलीवुड में साल 2016 में फिल्म डायरेक्ट इश्क से डेब्यू किया था। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म ‘फुल्ल फुकरे’ में भी काम किया है। 2016 में झलक दिखला जा 9 में भी भाग लिया था। अर्जुन को परदे पर पहचान टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में आलेख शर्मा के करैक्टर से मिली थी।

कई शो में नजर आ चुके हैं Arjun
अर्जुन ने लेफ्ट राइट लेफ्ट, नागिन, मोहे रंग दे, रीमिक्स, कार्तिका, बॉक्स क्रिकेट लीग, मिले जब हम तुम, यह है आशिक़ी, परदेस में मिला कोई अपना, रोड डायरीस, तेरी मेरी लव स्टोरी, काली- एक पुर्नविवाह, जो बीवी से करे प्यार और परदेस में है मेरा दिल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर