ऋत्विक धंजानी-आशा नेगी का टूट गया 'पवित्र रिश्ता', 6 साल पहले शूटिंग सेट पर हुआ था प्यार

Rithvik Dhanjani Asha Negi Breakup: टीवी कपल ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब ऋत्विक और आशा की राहें जुदा हो गई हैं...

pavitra rishta Star Asha Negi Rithvik Dhanjani six years relationship End
आशा नेगी और ऋत्विक धंजानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आशा नेगी और ऋत्विक धंजानी की पर्सनल लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
  • पवित्र रिश्ता के स्टार ऋत्विक-आशा लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
  • अब दोनों का लॉन्ग टाइम लव रिलेशनशिप खत्म हो गया है।

टीवी कपल आशा नेगी और ऋत्विक धंजानी की पर्सनल लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर सामने आ रही है कि दोनों का लॉन्ग टाइम लव रिलेशनशिप अब खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पवित्र रिश्ता के स्टार ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी काफी लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन इनके बीच कुछ टाइम में सब कुछ ठीक नहीं है। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक ऋत्विक और आशा की राहें अब जुदा हो गई हैं। 
टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी और एक्टर ऋत्विक धंजानी के एक करीबी ने इस बात का खुलासा किया है कि दोनों अब साथ नहीं है। दोनों के बीच चीजें खराब हो रही थीं और इससे इनके करीबी वाकिफ थे। ऋत्विक धंजानी के स्पेन ट्रिप पर जाने से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। साल 2019 में ऋत्विक और आशा की शादी की खबरें आई थीं हालांकि ऐसा कुछ हो ना सका। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rithvik_d) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rithvik_d) on


ऋत्विक धंजानी और आशा नेहा पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने पहली बार साथ में पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल में किया था। यहीं दोनों की दोस्ती हुई और बाद में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। साल 2013 में आशा और ऋत्विक ने नच बलिए सीजन 6 में हिस्सा लिया था। दोनों इस सीजन के विनर भी बने थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rithvik_d) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashanegi) on


लॉकडाउन के पहले ऋत्विक धंजानी जहां रियलिटी शो होस्ट करने में बिजी रहे। वहीं आशा नेगी इन दिनों डिजीटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रही हैं। वो बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के साथ एक वेब शो कर रही हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर