Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के एक्टर आशीष कपूर का हुआ ब्रेकअप, विदेशी गर्लफ्रेंड से आई थीं रोका होने की खबरें

Ashish Kapoor Breakup: आशीष कपूर और llda Kroni दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। दोनों के परिवार वाले कपल के रिश्ते के बारे में काफी अच्छे से जानते थे...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actor Ashish Kapoor Breakup With Foreigner Girlfriend
आशीष कपूर। 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर आशीष कपूर विदेशी मॉडल को कई साल से डेट कर रहे थे।
  • खबर सामने आ रही है कि आशीष कपूर का ब्रेकअप हो गया है।
  • कपल दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता आशीष कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर सामने आ रही है कि आशीष कपूर का ब्रेकअप हो गया है। टीवी एक्टर आशीष कपूर विदेशी मॉडल llda Kroni को कई साल से डेट कर रहे थे। खबरें तो ये भी आई थीं कि आशीष कपूर और llda Kroni ने सगाई भी कर ली है। दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि अब स्पॉटबॉय के अनुसार आशीष और लल्डा दोनों अलग हो गए हैं और एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं।

सूत्रों ने बताया कि आशीष और llda काफी टाइम पहले ही अलग हो गए हैं। एक साल पहले ये कपल प्यार में बुरी तरह से डूबा था लेकिन अब संपर्क में भी नहीं है। दोनों का ब्रेकअप हो गया है और आशीष कपूर के करीबी लोग इसके बारे में जानते हैं। हालांकि खुद अभिनेता आशीष कपूर ने इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। 

दिल्ली में हुई थी कपल की मुलाकात
आशीष कपूर और llda Kroni दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। अभिनेता ने llda को 31 दिसंबर, 2017 को प्रपोज किया था और उन्होंने तुरंत हां कह दिया था। दोनों के परिवार वाले आशीष और llda के रिश्ते के बारे में अच्छी तरह से जानते थे। यहां तक कि बताया जा रहा था कि 2 जनवरी को कपल का रोका हो चुका था। आशीष ने llda के साथ रिलेशनशिप की बात तो कुबूल की, लेकिन गुपचुप तरीके से रिंग्स आदान-प्रदान करने की बात नहीं मानी थी।


इन टीवी शोज के लिए जाने जाते हैं आशीष कपूर
आशीष कपूर को आखिरी बार टीवी शो वो अपना सा में देखा गया था। इससे पहले एक्टर देखा एक ख्वाब की को-स्टार प्रियाल गोर के साथ रिलेशनशिप में थे। शो के ऑफ-एयर होने के बाद ही इनका रिश्ता टूट गया था। आशीष अब तक वारिस, सरस्वतीचंद्र, सावित्री, ये रिश्ता क्या कहलाता है और सात फेरे: सलोनी का सफर जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर