Asim Riaz Attacked: आसिम रियाज पर हुआ हमला, बिग बॉस-13 के रनरअप को आईं गंभीर चोटें - Video

Bigg Boss 13 Fame Asim Riaz Attacked: आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को ये जानकारी दी कि उनपर हमला हुआ है। आसिम रियाज जब साइकिल चला रहा थे तभी पीछे से कुछ लोगों के एक ग्रुप ने उनपर हमला किया था...

Asim Riaz attacked By gang Bigg Boss 13 Runner Up injured Video,
आसिम रियाज। Asim Riaz attacked   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आसिम रियाज के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है।
  • आसिम ने इंस्टाग्राम पर फैन्स को ये जानकारी दी कि उनपर हमला हुआ है।
  • आसिम पर पीछे से कुछ लोगों के ग्रुप ने हमला कर दिया।

बिग बॉस-13 के रनरअप आसिम रियाज के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। कुछ घंटे पहले ही आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को ये जानकारी दी कि उनपर हमला हुआ है। आसिम रियाज जब साइकिल चला रहा थे तभी पीछे से कुछ लोगों के ग्रुप ने उनपर हमला किया। इंस्टाग्राम पर आसिम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके घाव दिख रहे हैं जिनसे खून बह रहा है। आसिम रियाज के बाएं घुटने, बाएं कंधे, पूरी पीठ और दाहिने जांघ पर बड़े घाव दिख रहे हैं। 

घटना के बाद आसिम रियाज ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'सब कुछ ठीक है। मैं अभी भी हार नहीं मानूंगा। हाय दोस्तों, यह क्या हो रहा है। मैं अभी साइकिल चला रहा था। कुछ लोग आ रहे थे, साइकिल चलाते वक्त लोगों ने पीछे से हमला किया, आगे से नहीं...। लेकिन ठीक है सब।' आसिम रियाज के फैन्स इस वीडियो को देखने के बाद परेशान हो गए हैं। 

आसिम रियाज के फैन्स लगातार उनकी हालत देखकर मॉडल-एक्टर को सांत्वना दे रहे हैं। फैन्स आसिम को अपना ध्यान रखने और जल्द ही ठीक होने के लिए कह रहे है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'भाई आपको क्या हो गया... हम रो रहे हैं...।' अन्य यूजर ने लिखा, 'गेट वेल सून @asimriaz77.official... हम #sidnaazians की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। जिसने भी ऐसा किया, वो इंसान तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on


जल्द आ रहा आसिम रियाज का नया म्यूजिक वीडियो
जब से बिग बॉस 13 में आसिम रियाज आए हैं उनकी किस्मत ही चमक गई है। भले ही असीम रनर अप थे, लेकिन उनके फैन्स ने उन्हें शो का विजेता माना। आसिम रियाज लगातार कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर रहे हैं। वो पंजाबी सिंगर और अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ लगातार कई वीडियो कर चुके हैं। जल्द ही आसिम और हिमांशी का नया म्यूजिक वीडियो दिल को मैंने दी कसम आने वाला है। हाल ही में गाने का पहला पोस्टर शेयर करते हुए असीम ने लिखा था, 'प्यार के संग सब कुछ, या फिर कुछ नहीं #DilKoMaineDiKasam 10 अगस्त को रिलीज हो रहा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर