नच बलिए कंटेस्टेंट बने अविनाश सचदेव, बताया रुबीना दिलाइक से क्यों हुआ ब्रेकअप

टीवी मसाला
Updated Sep 15, 2019 | 12:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रुबीना दिलाइक से 2013 में अलग होने के बाद अविनाश सचदेव ने शाल्मनी देसाई संग 2015 में शादी कर ली थी। लेकिन साल 2017 में कपल किन्हीं वजहों से अलग हो गया और अब अविनाश, पलक को डेट कर रहे हैं।

avinash sachdev become Nach baliye 9 wild card contestants
अविनाश सचदेव, पलक पुरुषवानी और रुबीना दिलाइक।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नच बलिए-9 में जल्द नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं।
  • फ्रेश जोड़ियों में टीवी एक्टर अविनाश सचदेव भी हिस्सा ले रहे हैं।
  • अविनाश सचदेव अपनी गर्लफ्रेंड पलक पुरुषवानी के साथ आएंगे।

नच बलिए-9 में लगातार कंटेस्टेंट्स अपना-अपना डांस का लेवल बढ़ा रहे हैं। हर हफ्ते सेलिब्रिटीज शो में अपने डांस का जौहर दिखा रहे हैं। हालांकि अब नच बलिए-9 के मेकर्स का ऑडियंस को और एंटरटेन करने का प्लान है इसीलिए जल्द शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव के साथ-साथ दो और फ्रेश जोड़ियां भी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इन्हीं में एक फ्रेश जोड़ी टीवी एक्टर अविनाश सचदेव और उनकी गर्लफ्रेंड पलक पुरुषवानी की है। दोनों बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नच बलिए-9 का हिस्सा बन रहे हैं। खबरें हैं कि शो में आने के बाद अविनाश ने टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक से अपने ब्रेकअप को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। 
दरअसल नच बलिए-9 की जज रवीना टंडन ने शो में अविनाश सचदेव के आते ही उनसे पहले रिलेशनशिप के बारे में बात की। ऐसे में अविनाश ने भी बड़ी ही सहजता के साथ रुबीना दिलाइक से अपना रिलेशनशिप खत्म होने का कारण बताया। अविनाश ने कहा, 'मैं और रुबीना जीवन में एक-दूसरे को लेकर बहुत ही आश्वस्त नहीं थे। हम कभी भी आपस में स्पेस नहीं देते थे। मैं बहुत लकी हूं कि मेरी जिंदगी में पलक हैं जिन्होंने मुझे जमीन से जोड़े रखा है वह मुझे अच्छी तरह से समझती हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@palak.purswani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@palak.purswani) on


अविनाश ने ये भी बताया कि वो अब रुबीना ने टच में भी नहीं है। यहां तक कि दोनों की कभी फोन और मैसेज में भी बात नहीं होती है। हालांकि जब कभी दोनों आमने सामने टकरा जाते हैं तो एक-दूसरे को नॉर्मल हाय-हैलो कहते हैं। इससे ज्यादा अविनाश और रुबीना के बीच कभी बात नहीं होती है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@avinashsachdev) on


रुबीना दिलाइक से 2013 में अलग होने के बाद अविनाश सचदेव ने शाल्मनी देसाई संग 2015 में शादी कर ली थी। लेकिन साल 2017 में कपल किन्हीं वजहों से अलग हो गया। अब अविनाश अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। वो पिछले डेढ़ साल से पलक के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर