Bhabiji Ghar Par Hain ने पूरे किए 1000 एपिसोड, गोरी मेम, तिवारी जी संग सितारों ने ऐसे मनाया जश्‍न

टीवी मसाला
Updated Sep 12, 2019 | 11:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एंड टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं ने 1000 एपिसोड पूरे कर ल‍िए हैं। मार्च 2015 से यह शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है।

Bhabiji Ghar Par Hain cast
Bhabiji Ghar Par Hain cast  

एंड टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं ने 1000 एपिसोड पूरे कर ल‍िए हैं। मार्च 2015 से यह शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शशांक बाली के न‍िर्देशन में बनने वाले इस शो का पहला एपिसोड 2 मार्च 2015 को प्रसारित हुआ था और चंद दिनों में ही इसे खूब पॉपुलैरिटी और दर्शकों का प्‍यार मिला। रोचक किरदारों, अलग अलग भाषा शैली और व्‍यंग्‍य शैली की बदौलत यह शो घर घर में देखा जाता है। 

यूपी के कानपुर पर आधारित यह शो दो परिवारों की कहानी है। एक परिवार में मनमोहन तिवारी और उनकी पत्नी अंगूरी हैं और दूसरे परिवार में विभूति नारायण मिश्रा और पत्‍नी अनीता मिश्रा हैं। शो में रोहिताश गौड़ मनमोहन तिवारी, शुभांगी आत्रे अंगूरी, आसिफ शेख विभूति और सौम्‍या टंडन अनीता का किरदार निभाती हैं। वहीं सपोर्टिंग रोल में दरोगा हप्‍पू सिंह (योगेश त्रिपाठी), सक्‍सेना जी (सानंद वर्मा) का किरदार भी काफी मजेदार है। 

इस शो के सभी सितारों ने मुंबई स्थित सेट पर जश्‍न मनाया। इस मौके पर मेकर्स ने सभी सितारों को खास तरीके से डिजाइन की गई ट्रॉफी दी गई। ट्रॉफी के साथ रोहिताश गौड़ ने तस्‍वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ बाकी सितारे नजर आ रहे हैं। 

कुछ वक्‍त पहले जब ये शो 1000 एपिसोड के करीब था तो शो की सक्‍सेस पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में सभी सितारे मॉर्डन लुक में नजर आए थे। इस पार्टी में शुभांगी आत्रे और सौम्‍या टंडन काफी ग्‍लैमरस अवतार में नजर आई थीं। ये तस्‍वीरें काफी दिन तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर