Bharti Singh गिरफ्तार, Harsh Limbachiyaa से अभी पूछताछ कर रही NCB, दोनों ने स्वीकार की गांजा सेवन की बात

Bharti Singh harsh limbachiyaa NCB: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के ऑफिस व घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। द कपिल शर्मा शो की स्टार भारती को गिरफ्तार कर लिया है और हर्ष से पूछताछ जारी है...

Bharti Singh harsh limbachiyaa admits to consumption of Ganja NCB arrests Comedian in drug case
भारती सिंह। 
मुख्य बातें
  • भारती सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर हाल ही में ड्रग जांच में NCB द्वारा छापा मारा गया था।
  • भारती और हर्ष के ऑफिस व घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। द कपिल शर्मा शो की स्टार और भारत की सबसे जानी-मानी स्टैंड अप कॉमेडियन भारती सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस के साथ-साथ उनके घर पर हाल ही में चल रही ड्रग जांच में NCB द्वारा छापा मारा गया था। कॉमेडी स्टार भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को समन भेजकर, ब्यूरो ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

एएनआई के रिपोर्ट अनुसार, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के ऑफिस व घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसी के बाद दोनों से पूछताछ की गई। इस दौरान भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार की है। भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हर्ष से फिलहाल पूछताछ जारी है। 

एएनआई को दिए एक बयान में एनसीबी ने कहा, 'एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा। दोनों ही जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजा का सेवन करना स्वीकार भी कर लिया। भारती सिंह की गिरफ्तारी हो गई और हर्ष लिम्बाचिया की जांच चल रही है।

वर्कफ्रंट की बात, भारती सिंह को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4 से पॉपुलैरिटी मिली। बाद में, कॉमेडी सर्कस के कई सीजन में भी भारती को देखा गया। भारती ने झलक दिखला जा 5 में पार्टिसिपेट किया और साल 2017 से वो द कपिल शर्मा शो से जुड़ी हुई हैं।

इतना ही नहीं भारती और हर्ष लिम्बाचिया को रोहित शेट्टी के शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में भी देखा जा चुका है। कई सफल शो का हिस्सा होने के अलावा, भारती सिंह को खिलाड़ी 786 और सनम रे जैसी फिल्मों में भी देखा गया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले की जांच के दौरान बॉलीवुड में ड्रग्स का एंगल सामने आया था। सबसे पहले सुशांत के करीबी, उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाइयों पर शिकंजा कसा गया। रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और कई लोगों को जेल तक जाना पडा। उसके बाद बॉलीवुड की कई दिग्‍गज अदाकाराएं शिकंजे में आ गईं। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। 


अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड पर शिकंजा 
बॉलीवुड और ड्रग माफियाओं के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडिस से भी छह घंटे पूछताछ की थी और अर्जुन को भी पूछताछ के लिए समन भेजा था। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी। उससे पहले 19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में ग्रैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर