चोट लगने के बाद बिस्तर से नहीं उठ पा रहीं भारती सिंह? कॉमेडियन ने बताई इन खबरों की सच्चाई

कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि उन्हें चोट लग गई है और वो बिस्तर से भी नहीं उठ पा रही हैं। अब कॉमेडियन ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसकी सच्चाई बताई है।

Bharti Singh
Bharti Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कॉमेडियन भारती सिंह को लगी चोट?
  • भारती सिंह ने बताई उन्हें चोट लगने वाली खबरों की सच्चाई।
  • जानें इन खबरों पर क्या बोलीं भारती सिंह।

कॉमेडियन भारती सिंह टेलिविजन का जाना पहचाना चेहरा हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं और अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से वो चर्चा में हैं और वजह है उनकी सेहत। 

भारती ने खबरों पर किया रिएक्ट

दरअसल भारती को लेकर ये खबरें आ रही थीं कि उन्हें चोट लग गई है और वो चल फिर नहीं पा रही हैं। अब उन्होंने वीडियो के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि ये खबरें फेक हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। भारती ने इस वीडियो में कहा, 'मैं एकदम अच्छी हूं। फेक न्यूज चल रही हैं कि मुझे चोट लग गई, मैं बेड से उठ नहीं रही। मैं चल फिर नहीं रही, ये बिलकुल फेक है।' भारती ने आगे कहा कि बहुत सारी न्यूज हैं जहां लोगों के पास घर नहीं है वो पानी में भीग रहे हैं, बारिश बहुत ज्यादा है। कोरोना के कितने मामले आ रहे हैं... बहुत सारी न्यूज हैं। भारती ने बताया कि उनका एक फनी वीडियो था जिसमें वो झूला झूलते हुए गिर गईं थीं। इस वीडियो के साथ उनकी प्रेग्नेंसी की फोटो को लगाकर दिखाया जा रहा है। भारती ने कहा कि वो जानती हैं कि उन्हें बहुत लोग प्यार करते हैं और इस खबर पर उन्हें बहुत व्यूज मिलेंगे, लेकिन फेक न्यूज ना चलाएं। 

Also Read: भारती सिंह को बर्थडे पर पति हर्ष लिम्बाचिया ने दिए महंगे तोहफे, कीमत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

जन्मदिन पर मिले महंगे गिफ्ट्स

भारती ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने उनके बर्थडे पर खास तैयारी कर इस दिन को खास बनाया।इतना ही नहीं भारती ने यह भी बताया कि बर्थडे पर हर्ष ने उन्हें सॉलिटेयर डायमंड इयररिंग्स गिफ्ट किए। भारती ने लाइव वीडियो में बताया कि वो दोनों 12 घंटे काम करते हैं और मेहनत से कमाए इन पैसों से एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। इतना ही नहीं इस भारती ने यह भी बताया कि हर्ष ने उन्हें गुची और एडिडास के कोलैबोरेशन का लिमिटेड एडिशन बैग गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 74 हजार रुपये है।

Also Read: गोला नहीं ये है हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के बेटे का नाम, दो महीने बाद किया नामकरण

हाल ही में बनी थीं मां

मालूम हो कि भारती और हर्ष इस साल पहली बार पेरेंट्स बने हैं। दोनों के बेटे का जन्म 03 अप्रैल 2022 को हुआ था, जिसका निकनेम उन्होंने गोला रखा है। लेकिन उनका असली नाम लक्ष्य लिम्बाचिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों द खतरा खतरा शो के दूसरे सीजन में साथ नजर आए थे। इसके अलावा दोनों ने सुपरस्टार सिंगर 2 का एक स्पेशल एपिसोड भी होस्ट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर