Bigg Boss: शमिता शेट्टी की उम्र का भोजपुरी स्टार Akshara Singh ने बनाया मजाक, बोलीं- ये मेरी मां की उम्र की है

Bigg Boss OTT Fight begins Highlights Akshara Singh vs Shamita Shetty: बिग बॉस में अक्षरा सिंह ने कहा- मुझे नहीं पता था कि शमिता 42-43 साल की है और इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में है। वो उसकी मां की उम्र की है।

 Bigg Boss OTT age shaming| Akshara Singh vs Shamita Shetty| Akshara Singh Shamita Shetty Bigg Boss OTT Fight begins Highlights| शमिता शेट्टी की उम्र का अक्षरा सिंह ने बनाया मजाक|
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा सिंह ने शमिता पर हाई-फाई रवैया रखने का आरोप लगाया था।
  • बिग बॉस में अक्षरा सिंह कहती हैं कि उसे नहीं पता था कि शमिता 42-43 साल की है।
  • अक्षरा सिंह बॉलीवुड स्टार शमिता शेट्टी को 'मौसी' कहकर संबोधित करती नजर आईं।

बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है और घर के अंदर जमकर तू-तू, मैं-मैं भी देखने को मिल रही है। पहले ही हफ्ते में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड स्टार शमिता शेट्टी की साथ बनती नहीं दिख रही है। अक्षरा की शमिता के प्रति पहले की नापसंदगी दिखाई दे रही है। दोनों अभिनेत्रियों के बीच हाल ही में बिग बॉस में बड़ा झगड़ा देखने को मिला था जहां अक्षरा और शमिता एक-दूसरे पर हावी होती दिखी थीं। अक्षरा सिंह ने शमिता पर हाई-फाई रवैया रखने का आरोप लगाया था। अब अक्षरा को उर्फी जावेद के साथ शमिता के बारे में बातचीत करते हुए देखा गया था और लग रहा था कि वो उनसे काफी नाराज हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस दौरान बॉलीवुड स्टार शमिता शेट्टी को 'मौसी' कहकर संबोधित करती नजर आईं। वह उर्फी को बताती है कि उसे नहीं पता था कि शमिता 42-43 साल की है और इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में है। अक्षरा इस दौरान शमिता को ऐज-शेमिंग करती हैं। वो आगे कहती है कि मोहब्बतें की अभिनेत्री अक्षरा की मां की उम्र की है। उर्फी और अक्षरा दोनों इस पर हंसते हैं और उसे 'मौसी' कहते हैं। वह कहती हैं कि चूंकि शमिता और उसकी मां एक ही उम्र के हैं, इसलिए वह उसे अपनी मासी कहकर संबोधित करेगी।

शमिता पहले तो बिग बॉस हार के गई हैं- उर्फी जावेद
बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह का कहना है कि शमिता शेट्टी को दूसरों पर हावी होने की आदत है और वह घर में होने वाली हर चीज पर नजर रखती हैं। उर्फी भी उत्तेजित हो जाती है और कहती है कि वह चीजों को निर्देशित करने की कोशिश करती है। उर्फी कहती है- 'अपने सीजन में तो वो हार के गईं ना, क्या कर लिया। अब वह हमें चीजों को निर्देशित करने की कोशिश करती है'। अक्षरा, जो कि इस बात से अनजान थी कि शमिता पहले भी बिग बॉस शो कर चुकी हैं, वो हैरान हो जाती है।

आपको बता दें, शमिता पहली बार रियलिटी शो नहीं कर रही हैं, उन्होंने इससे पहले 2009 में बिग बॉस 3 के घर में प्रवेश किया था। वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए 34वें दिन शो से बाहर चली गई थीं। शमिता ने बिग बॉस में बताया है कि उनको ओसीडी है। बात कनेक्शन की करें तो अभिनेत्री ने राकेश बापट के साथ अपना कनेक्शन बनाया है। शमिता बिग बॉस ओटीटी हाउस में प्रवेश करने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर