Bigg Boss 13: नोरा फतेही के गाने पर असीम रियाज-रश्मि देसाई ने किया डांस, फैंस ने भाई उमर के साथ बनाई जोड़ी

Bigg Boss 13 Asim Riaz Dance: बिग बॉस भले ही खत्म हो गई है, लेकिन घर की दोस्ती अभी भी कायम है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रश्मि देसाई और असीम डांस कर रहे हैं।

Asim Riaz, Himanshi Khurana
Asim Riaz, Himanshi Khurana, Rashmi Desai, Umar Riaz 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 भले ही खत्म हो गया है, लेकिन कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोर रही है।
  • असीम रियाज, रश्मि देसाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में रश्मि देसाई, असीम रियाज, उमर रियाज नोरा फतेही के गाने गर्मी पर डांस कर रहे हैं।

मुंबई. बिग बॉस 13 भले ही खत्म हो गा है। हालांकि, शो के बाद भी कंटेस्टेंट की दोस्ती कायम है। असीम रियाज, रश्मि देसाई और उनके भाई उमर रियाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये सभी नोरा फतेही के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है।  वीडियो में रश्मि देसाई, असीम रियाज, उमर रियाज नोरा फतेही के गाने गर्मी पर पुश अप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही का ये गाना फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D का है। 

हिमांशी वीडियो में बिस्तर पर खड़े होकर हंस रही हैं। इसके अलावा हिमांशी ने एक वीडियो और शेयर किया है। इस वीडियो में असीम रियाज के भाई कुछ कह रहे हैं। इस पर असीम रियाज जोर-जोर से हंस रहे हैं। 


फैंस को पसंद आई रश्मि देसाई- उमर रियाज की जोड़ी 
फैंस को रश्मि देसाई और उमर रियाज की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर #UmRush ट्रेंड कर दिया है। आपको बता दें कि एक टास्क के लिए उमर रियाज ने घर में एंट्री ली थी। 

उमर रियाज ने रश्मि को गले लगाने से पहले उनकी परमिशन मांगी थी। सोशल मीडिया पर फैंस आसिम रियाज के पापा रियाज अहमद चौधरी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वह रश्मि को अपनी बड़ी बहू बना लें।

रश्मि ने अरहान से किया ब्रेकअप 
बिग बॉस में रश्मि देसाई ने अरहान खान से ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी। अब Spotboye से बातचीत में रश्मि देसाई ने कनफर्म किया कि उनका और अरहान का ब्रेकअप हो गया है। शो से निकलने के बाद हमने एक दूसरे से बात नहीं की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
friends on A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on

आपको बता दें कि असीम रियाज शो के रनर अप रहे थे। वहीं, रश्मि देसाई टॉप चार कंटेस्टेंट में से एक थीं। बिग बॉस में असीम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर असीम रियाज के साथ फोटो पोस्ट किया है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर