Bigg Boss 13 Exclusive:आरती सिंह और सिद्धार्थ डे के झगड़े पर बोले अबु मलिक, BFF पर भी कही ये बात

टीवी मसाला
Updated Oct 22, 2019 | 08:00 IST | Shivam Pandey

Bigg Boss 13 Abu Malik: बिग बॉस 13 से Fifi यानी अबु मलिक का सफर खत्म हो गया। अनु मलिक के भाई अबु मलिक ने बिग बॉस से निकलकर Times Now Hindi से अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की है।

Abu Malik
Abu Malik 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के घर से अबु मलिक की विदाई हो गई है।
  • लड़कियों के वोट से अबु मलिक घर से बेघर हुए। अबु मलिक को चार लड़कियों ने वोट दिया।
  • अबु मलिक ने घर से निकलकर BFF पर भी बात की है।

मुंबई. बिग बॉस 13 के घर से अबु मलिक की विदाई हो गई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पारस छाबड़ा, असीम रियाज, सिद्धार्थ डे, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा नोमिनेटेड थे। रश्मि देसाई और माहिरा शनिवार को ही सेफ हो गई थीं। वहीं, पारस को जनता ने सेफ किया। 

शो के होस्ट सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते घर से केवल एक ही सदस्य बेघर होगा। सिद्धार्थ डे और अबु मलिक में से ये कौन होगा इसका फैसला लड़कियों को करना था। शहनाज गिल और आरती सिंह ने सिद्धार्थ डे का नाम लिया। 

अबु मलिक का नाम चार लड़कियों- शैफाली बग्गा, देवोलीना, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा ने लिया। बिग बॉस 13 से बाहर होने के बाद Times Now Hindi से अबु मलिक ने अपने एक्सपीरियंस पर बात की है।

बिग बॉस सीजन 13 के आप सबसे उम्रदराज कंटेस्टेंट थे। हालांकि, आपने कभी किसी भी बहस या मुद्दे पर स्टैंड नहीं लिया ? 
मेरा बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा। मैंने यंग लोगों के बीच में बहुत एंजॉय किया। हालांकि, घर के अंदर लड़ाई-झगड़े के बीच में पड़ता तो उसका कोई मतलब नहीं होता। अगर वह खुद अपने मसलों को सुलझा सकते हैं तो काफी अच्छा है। मैं किसी के मामलों में अपनी टांग नहीं अड़ाता। 

क्या आप अपनी इमेज के कारण सेफ गेम खेल रहे थे? 
मेरा कोई सेफ गेम नहीं था। लड़कियों ने मुझे वोट किया और मैं बाहर आ गया। इमेज की बात करें तो मेरी ऐसी कोई इमेज नहीं है। मैं एकदम साफ-साफ बातें करने वाला शख्स हूं। मुझे अपनी  कोई इमेज नहीं बचानी है। 

 

 

बिग बॉस सीजन 13 कनेक्शन का सीजन है। घर के अंदर आपके सबसे कम कनेक्शन बनें?
मेरी कनेक्शन बनाने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी। घरवालों ने भी अपना मन पहले से ही बना लिया था। लड़कियां भी मिलकर सब प्लान कर रही थीं कि किसे बाहर भेजना है और इसकी वजह ढूंढ रही थीं। सभी अपना गेम खेल रहे हैं। 

आरती सिंह पर भद्दे कमेंट्स करने के कारण सिद्धार्थ डे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। आप भी उसी टास्क में शामिल थे। आपने उस वक्त स्टैंड क्यों नहीं लिया? 
मेरी आंखों में लाल मिर्ची डाल गई थी। मेरा दाहिना हाथ जल गया था। मेरे पार्टनर असीम की स्किन जल रही थी। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। इस कारण मैं ऐसी कंडिशन में नहीं था कि मैं देखूं कि क्या हो रहा है।

मैं अपनी समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, सिद्धार्थ ने उस वक्त जो कुछ भी कहा वो बिल्कुल गलत था। मैं उसका सपोर्ट नहीं करता हूं। किसी को भी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। 

 

 

घर के अंदर बचे हुए सदस्यों में सबसे ज्यादा कौन स्ट्रॉन्ग है? 
सिद्धार्थ शुक्ला काफी स्ट्रॉन्ग हैं। इसके अलावा पारस और शहनाज भी काफी मजबूत दावेदार हैं। पारस और शहनाज की गेम काफी क्लीयर है। 

 

 

शो की शुरुआत से बेड फ्रेंड फॉरेवर (BFF) काफी विवादों में रहा था। इतने दिन घर में रहने के बाद आपका क्या मानना है? 
मैंने किसी के साथ बेड शेयर नहीं किया। मैं पहले दिन से ही बाहर सोया करता था।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर