Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से किया था डेब्यू, ऋतिक रोशन के 'भाई' को कर चुकीं डेट!

Bigg Boss 13 Mahira Sharma Facts: बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के कई पंजाबी एल्बम रिलीज हो चुके हैं। माहिरा, एकता कपूर के फेमस सीरियल नागिन-3 और कुंडली भाग्य का भी हिस्सा रही हैं।

Bigg boss 13 Mahira Sharma Facts TV debut To love Life
माहिरा शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • माहिरा शर्मा बिग बॉस सीजन 13 की यंगेस्ट कंटेस्टेंट हैं।
  • 22 साल की माहिरा बिग बॉस-13 में आने से पहले ही एक्टिंग वर्ल्ड में आ चुकी थीं।
  • माहिरा ने महज 17 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

बिग बॉस-13 अपने फिनाले हफ्ते में पहुंच चुका है। इस सीजन का शुक्रवार को आखिरी नॉमिनेशन रखा गया। जिसमें शहनाज गिल, माहिरा शर्मा और आरती सिंह नॉमिनेटेड हैं। इसी के साथ रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज बिग बॉस-13 फिनाले में पहुंच गए हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान खुद इस बात का खुलासा करेंगे कि माहिरा, शहनाज और आरती में से कौन बिग बॉस-13 फिनाले की तरफ जाएगा और किसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। 
वैसे बात अगर माहिरा शर्मा की करें तो बिग बॉस सीजन 13 की वो यंगेस्ट कंटेस्टेंट हैं। 22 साल की माहिरा शर्मा वैसे बिग बॉस-13 में आने से पहले ही एक्टिंग वर्ल्ड में आ चुकी थीं। जम्मू-कश्मीर में जन्मी माहिरा शर्मा ने महज 17 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के साथ-साथ माहिरा ने पंजाबी इंडस्ट्री में भी कदम जमाना शुरू कर दिया था। माहिरा शर्मा के कई पंजाबी एल्बम सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on


बाद में माहिरा शर्मा ने धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। माहिरा शर्मा ने टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से टीवी डेब्यू किया था। सीरियल में उन्होंने रिपोर्टर का रोल निभाया था। हालांकि थोड़े टाइम बाद ही माहिरा ने इस सीरियल से एग्जिट ले लिया और वो यारों का टशन में नजर आईं। इसी के साथ माहिरा शर्मा, एकता कपूर के फेमस सीरियल नागिन-3 और कुंडली भाग्य का भी हिस्सा रही हैं। सबसे ज्यादा उन्हें नागिन-3 सीरियल से लाइमलाइट मिली।   

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on


बात अगर माहिरा शर्मा की पर्सनल लाइफ की करें तो वो एक्टर अभिषेक शर्मा को डेट कर चुकी हैं। अभिषेक शर्मा ने वैसे तो कई सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें खासतौर पर फिल्म कहो ना प्यार है में ऋतिक रोशन के छोटे भाई के रोल से पहचाना जाता है। हालांकि माहिरा ने कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की। उन्होंने अभिषेक को हमेशा अपना दोस्त बताया है। साथ ही माहिरा का नाम बिग बॉस के ही एक्स कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी से भी जुड़ चुका है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर