Bigg Boss 13 finale: इस दिन होगा सलमान खान के शो बिग बॉस का फिनाले, पांच हफ्ते बढ़ेगा शो

टीवी मसाला
Updated Nov 27, 2019 | 20:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कलर्स पर प्रसारित होने वाले सलमान खान के शो बिग बॉस के फैंस के लिए यह खबर काम की है। इस सीरियल के 13वें सीजन के फ‍िनाले की डेट सामने आ गई है।

Salman Khan in bigg boss
Salman Khan in bigg boss 

Bigg Boss 13 Finale date: कलर्स पर प्रसारित होने वाले सलमान खान के शो बिग बॉस के फैंस के लिए यह खबर काम की है। वैसे तो यह शो विवादित रियलिटी शोज की श्रेणी में आता है लेकिन इसकी अपनी अलग फॉलोइंग है। ना जाने कितने ऐसे दर्शक हैं जिन्‍हें इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार इस शो का 13वां सीजन चल रहा है और अब 13वें सीजन के फ‍िनाले की डेट सामने आ गई है। 

ई-टाइम्स की ताजा रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस का फिनाले 16 फरवरी 2020 को शूट किया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि दर्शकों को इस बार लंबे समय तक यह शो देखने को मिलेगा। पहली बार यह शो इतना लंबा चलेगा। अगर एक तरीके से देखें तो यह शो पांच हफ्ते तक बढ़ जाएगा। शो के मेकर्स ने इस बारे में फैसला कर लिया है। 

बता दें कि शो टीआरपी की लिस्‍ट में अच्‍छे स्‍थान पर बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स को अवधि बढ़ाने में कोई दिक्‍कत नहीं आ रही है। आमतौर पर बिग बॉस शो तीन महीने के लिए होता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

सलमान नहीं करेंगे आगे शूट
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सीजन 13 को बीच में ही अलविदा कह देंगे। इसका कारण है सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे। बिग बॉस को यदि एक्सटेंशन मिलता है तो सलमान खान को अपनी फिल्म राधे की डेट्स में बदलाव करना होगा। खबरों के मुताबिक सलमान राधे की शूटिंग आगे खिसकाने के लिए राजी नहीं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

ऐसा चल रहा है घर का हाल
हाल ही में शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा का बर्थडे था। जिसे उनकी फैमिली ने बाहर सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी मां ने माहिरा की फोटो वाला केक काट कर बर्थडे मनाया। इस मौके पर माहिरा की मां उन्हें याद करके भावुक हो गईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर