Bigg Boss 13: देवोलीना भट्टाचार्जी हुईं सलमान खान के शो से बाहर, अस्पताल में करवा रहीं इलाज

Bigg Boss 13 में शनिवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट हुई है जिसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी(Devoleena Bhattacharjee) के फैन्स का दिल टूट गया है। सलमान ने बताया कि टीवी अदाकारा देवोलीना ने बीच में ही शो छोड़ दिया है।

devoleena bhattacharjee out From The Bigg boss 13 And hospitalized
देवोलीना भट्टाचार्जी और सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीच में ही बिग बॉस-13 छोड़ दिया है।
  • शनिवार को देवोलीना बिग बॉस का घर छोड़कर बाहर आ चुकी हैं।
  • देवोलीना घर से बाहर तो आई हैं लेकिन बिग बॉस से एविक्ट नहीं हुई हैं।

बिग बॉस-13 के होस्ट सलमान खान ने शनिवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट की है जिसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी के फैन्स का दिल टूट गया है। सलमान ने बताया कि टीवी जगत की जानी मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीच में ही शो छोड़ दिया है। जी हां, जबरदस्त फैन फॉलोविंग रखने वालीं देवोलीना बिग बॉस का घर छोड़कर जा चुकी हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि वो बिग बॉस से एविक्ट हुई हैं तो आपको बता दें ऐसा नहीं है। 
दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी घर से बेघर तो हुई हैं लेकिन इसके पीछे की वजह उनकी हेल्थ कंडीशन बताई जा रही है। देवोलीना पिछले कुछ समय से बीमार चल रही हैं। इसी वजह से वो ना तो किसी टास्क में हिस्सा ले पा रही हैं और ना ही बिग बॉस के घर में एक्टिव नजर आ रही हैं। ऐसे में देवोलीना भट्टाचार्जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मेकर्स ने उन्हें कुछ दिन के लिए घर से बाहर भेज दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on


बताया जा रहा है कि देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस से एविक्ट नहीं हुई हैं। वो ठीक होने के बाद घर में वापसी करेंगी। देवोलीना फिलहाल बाहर आकर अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on

बैक पेन की परेशानी से जूझ रहीं देवोलीना
आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी पिछले कुछ टाइम से बैक पेन से जूझ रही हैं। उन्हें पीठ में लगी चोट के साथ शो में काम करते हुआ देखा जा रहा था। यही नहीं बीच में डॉक्‍टर्स ने देवोलीना को तुरंत आराम करने की सलाह भी दी थी। साथ ही डाक्‍टर ने आश्‍वस्‍त किया था कि देवोलीना अब ठीक हैं। लेकिन फिर से परेशानी बढ़ने की वजह से उनको शो से ब्रेक लेना पड़ा है। वैसे आपको बताते चलें देवोलीना की साल 2017 में बैक सर्जरी भी हो चुकी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर