Bigg Boss 13: ये एक्ट्रेस होगी शो की तीसरी कंटेस्टेंट, सिद्धार्थ शुक्ला-देवोलिना के बाद सामने आया नाम

टीवी मसाला
Updated Sep 27, 2019 | 17:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Contestants: बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स के नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलिना भट्टाचार्जी के बाद इस एक्ट्रेस के नाम की भी चर्चा तेज है।

Koena Mitra in Bigg Boss 13
Koena Mitra in Bigg Boss 13  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में कोएना मित्रा आ सकती हैं नजर
  • ट्विटर पर दिया शो में हिस्सा लेने का हिंट
  • संजय दत्त के साथ काम कर चुकी हैं कोएना मित्रा

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है। सलमान खान के इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने लगे हैं। इसके लिए बालिका वधू एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और टीवी की गोपी बहू देवोलिना भट्टाचार्जी के बाद अब तीसरा नाम सामने आया है। असली साकी साकी गर्ल यानि कोएना मित्रा बिग बॉस 13 की तीसरी कंटेस्टेंट हो सकती हैं।

एक वेबसाइट ने कंफर्म किया है कि कोएना बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। वे बंगाली हैं, जिनके लिए दुर्गा पूजा बहुत मायने रखती हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एडवांस में शुभो महालया। दुग्गा दुग्गा। पूजा मिस करुंगी, दुर्गापूजा।' उनके इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोएना इस बार दुर्गा पूजा के वक्त बिग बॉस में होंगी, इसलिए वे इसे सेलिब्रेट नहीं पाएंगी। और ये ही वजह है कि उन्होंने ट्वीट करके दुर्गापूजा की पहले से ही बधाई दी है।

 

 

आपको बता दें कि कोएना लंबे वक्त से पर्दे से गायब हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म रोड से की थी, जिसमें वे एक आइटम नंबर में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने मुसाफिर, एक खिलाड़ी एक हसीना, इंसान, अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्में की। कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ नोरा फतेही का गाना 'ओ साकी साकी' ओरिजनली कोएना पर ही फिल्माया गया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@koenaofficial) on

 

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 इसी रविवार यानि 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। इसके लिए सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलिना भट्टाचार्जी के अलावा दिलजीत कौर, रश्मि देसाई और गोविंदा की भांजी आरती सिंह के नाम सामने आए हैं। खास बात ये है कि इस बार बिग बॉस में कोई कॉमनर नजर नहीं आएंगे, सभी सेलेब्स शो में हिस्सा लेंगे। फैंस को बिग बॉस 13 का बेसब्री से इंतजार है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर