पारस छाबड़ा ने वॉट्सऐप पर आकांक्षा पुरी को किया ब्लॉक, स्पीड डायल में रखा माहिरा का नंबर

Bigg Boss 13 Akansha Puri And Paras Chabra: बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप हो गया है। अब पारस ने बताया कि उन्होंने आकांक्षा को वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया।

Akansha Puri, Paras Chabra
Akansha Puri, Paras Chabra 
मुख्य बातें
  • पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप हो गया है।
  • पारस ने बताया कि उन्होंने आकांक्षा को वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है।
  • आकांक्षा पुरी के अलावा पारस ने 500 से ज्यादा कॉन्टेक्ट को ब्लॉक कर दिया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद पारस छाबड़ा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर कई आरोप लगाए हैं। यही नहीं, पारस ने कहा है कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है। 

पारस छाबड़ा हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने वॉट्सऐप पर 506 कॉन्टेक्ट को ब्लॉक कर दिया है। इसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी शामिल हैं। पारस ने बताया कि उन्होंने ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को ब्लॉक किया है। 
  
पारस छाबड़ा ने ये भी बताया कि वह बिग बॉस के बाद वह आकांक्षा पुरी से नहीं मिले हैं। पारस के मुताबिक आकांक्षा ने उनके बारे में कई ऐसी बातें कही थी जिसमें कुछ भी सच्चाई नहीं था।इस पर उन्होंने बात करने से भी इंकार कर दिया।    


 
स्पीड डायल में माहिरा शर्मा का नंबर 
पारस ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनके स्पीड डायल में माहिरा शर्मा का नंबर हैं। पारस ने कहा स्पीड डायल लिस्ट में सबसे पहले मेरी मम्मी का नंबर है, इसके बाद मेरे मैनेजर का नंबर है। आखिर में माहिरा शर्मा का नंबर है। 

आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और पारस का ब्रेकअप उसी दिनो हो गया था, जब बिग बॉस के अंदर पारस ने उनकी बेइज्जती की थी। बिग बॉस में पारस टॉप 5 में रहे थे। 

पारस के स्वयंवर में जाएंगी आकांक्षा पुरी 
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पारस छाबड़ा के स्वयंवर मुझसे शादी करोगे में आकांक्षा पुरी एंट्री कर सकती हैं। दरअसल शो के फॉर्मेट को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स आकांक्षा पुरी की एंट्री का प्लान बना रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Keep suggesting that which girl is best match for me! #ParasKiShaadi #weloveparas #parasvchhabrra A post shared by Paras Chhabra (@parasvchhabrra) on

आकांक्षा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता और रेड टेडी बियर नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'घर पर लौटो और यह मिले तो खुशी होती है। हैप्पी वेलेंटाइंस डे।'    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर