Bigg Boss-13 में होगी सारा अली खान-कार्तिक आर्यन की एंट्री, शहनाज-सिद्धार्थ की स्टार्स करेंगे मजेदार नकल

Sara Ali Khan Kartik Aaryan in Bigg Boss 13: बिग बॉस-13 में सारा अली खान-कार्तिक आर्यन आ रहे हैं। बिग बॉस 13 में सारा और कार्तिक अपनी फिल्म लव आज कल का प्रमोशन करने पहुंच रहे हैं... 

Sara Ali Khan Kartik Aaryan Promotion love Aaj Kal In Salman Khan Reality Show Bigg Boss 13 Watch Video
बिग बॉस-13 में पहुंचे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बिग बॉस-13 में पहुंचने वाले हैं।
  • सारा और कार्तिक यहां अपनी फिल्म लव आज कल का प्रमोशन करने आ रहे हैं।
  • दोनों शो में घरवालों के साथ मिलकर जमकर मस्ती करते दिखेंगे।

बिग बॉस-13 में इस हफ्ते कंटेस्टेंट को सलमान खान की तरह से हाई डोज मिल चुका है। शनिवार को ही हाथ उठाने की वजह से सलमान ने मधुरिमा तुली को शो से बाहर किया है। अब आज बिग बॉस-13 घर में कंटेस्टेंट का मूड लाइट करने और उन्हें एंटरटेन करने सारा अली खान-कार्तिक आर्यन आ रहे हैं। जी हां, बिग बॉस 13 में सारा और कार्तिक अपनी फिल्म लव आज कल का प्रमोशन करने पहुंच रहे हैं। 
हाल ही में बिग बॉस-13 के नए प्रोमो सामने आए हैं जिसमें सारा और कार्तिक घरवालों के साथ मिलकर जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। सारा और कार्तिक घर में 'लव आज कल' थीम को ध्यान में रखते हुए दो कपल्स का चुनाव करेंगे। इसमें एक पारस-माहिरा और दूसरे सिद्धार्थ-शहनाज होंगे। बाद में सारा और कार्तिक इनकी एक्टिंग करके दिखाएंगे। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल की और सारा, सिद्धार्थ की मजेदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। कार्तिक बिग बॉस में ये भी बताते हैं कि शहनाज उनकी पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं। बाद में सारा और कार्तिक कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर कुछ मजेदार गेम भी खेलते नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

इसी कड़ी में सारा और कार्तिक कंटेस्टेंट आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला को डांस में कॉम्पटीशन देंगे। दोनों इस दौरान एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। साथ ही शहनाज और आरती बिग बॉस-13 में जानवरों की नकल करते दिखेंगे। बिग बॉस-13 के घर में समय बिताने के बाद सारा और कार्तिक सलमान के साथ मंच पर पहुंचेंगे। यहां पर सलमान दोनों के साथ एक खेल खेलेंगे। इसमें दोनों नकली मुंह लगाकर फेमस डायलॉग दोहराएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर