Bigg Boss-13: जानें क्यों वापस आईं शेफाली जरीवाला, पारस-माहिरा खुशी में झूमे तो सिद्धार्थ-शहनाज में हुई लड़ाई

Shefali Jariwala Enter in Bigg Boss 13 Again Video: पिछले ही हफ्ते बिग बॉस-13 से बाहर हुईं शेफाली जरीवाला एकबार फिर घर में एंट्री ले रही हैं। शेफाली फिर से बिग बॉस-13 का हिस्सा बन चुकी हैं।

shefali Jariwala Enter In bigg boss 13 Video Viral Shehnaz gill Asim Riyaz Not Happy because Of Her
बिग बॉस 13।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शेफाली जरीवाला फिर से बिग बॉस-13 का हिस्सा बन चुकी हैं।
  • शेफाली के आते ही पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा खुश हो गए हैं।
  • दूसरी तरफ आसिम रियाज और शहनाज गिल का चेहरा उतर गया है।

बिग बॉस-13 में इस हफ्ते धमाकेदार नई एंट्री हुई हैं। घर में आरती सिंह को सपोर्ट करने कश्मीरा शाह, आसिम रियाज के लिए हिमांशी खुराना आ चुकी हैं। साथ ही रश्मि देसाई का कनेक्शन बनकर देवोलीना भट्टाचार्जी और माहिरा शर्मा के लिए उनके भाई बिग बॉस के घर में पहुंच चुके हैं। कंटेस्टेंट्स को अब बिग बॉस के घर में अपने ही घरवालो का सपोर्ट मिलने वाला है। इसी बीच बिग बॉस-13 के 29 जनवरी वाले एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें पिछले ही हफ्ते घर से बाहर हुईं शेफाली जरीवाला एकबार फिर बिग बॉस में एंटर होती दिखी हैं। 
जी हां, शेफाली जरीवाला फिर से बिग बॉस-13 का हिस्सा बन चुकी हैं। खास बात ये है कि शेफाली घर में पारस छाबड़ा को सपोर्ट करने आई हैं। शेफाली के बिग बॉस-13 में आते ही एकबार फिर से पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा खुश हो गए हैं। साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स का चेहरा उतर गया है। जिसमें एक आसिम रियाज और दूसरी शहनाज गिल हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shefalijariwala) on

जैसा कि आसिम रियाज और शेफाली जरीवाला की आपस में बनती नहीं है। इसी वजह से शेफाली की बिग बॉस-13 में वापसी आसिम को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। वहीं शहनाज गिल को भी उनका घर में दोबारा आना पसंद नहीं आया है। इसके पीछे का कारण सिद्धार्थ शुक्ला की शेफाली जरीवाला से दोस्ती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shefalijariwala) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shefalijariwala) on

शहनाज गिल का मानना है कि शेफाली जरीवाला के आते ही सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें इग्नोर करने लगते हैं। वो ज्यादातर सिर्फ शेफाली के साथ वक्त बिताते है। इसीलिए जैसे ही शेफाली घर में आती हैं शहनाज और सिद्धार्थ के बीच झगड़े का माहौल बन जाता है। हालांकि सिद्धार्थ बाद में शहनाज से बात भी करते हैं और उन्हें समझाते नजर आते हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर