सलमान खान नहीं इन 8 लोगों को फॉलो करती हैं बिग बॉस-13 में आईं पंजाबी कटरीना कैफ, पढ़ें शहनाज गिल के Facts

बिग बॉस-13 में इस बार पंजाबी तड़का भी बखूबी लगा है। शो में बतौर कंटेस्टेंट पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल आई हैं। प्रीमियर में शहनाज जमकर सलमान खान के साथ रोमांटिक डांस करती दिखी थीं 

shehnaz Gill aka Punjabi Katrina kaif Unknown facts And Lifestyle bigg boss 13 contestant Fans on salman khan
शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज गिल बचपन से ही एक्टिंग वर्ल्ड में आना चाहती थीं।
  • इसीलिए शहनाज ने काफी कम उम्र में ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी।
  • साल 2015 में शहनाज गिल म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आई थीं।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-13 में इस बार पंजाबी तड़का भी बखूबी लगा है। शो में बतौर कंटेस्टेंट पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल आई हैं। शहनाज गिल अपनी बातों और अदाओं से इस सीजन की मोस्ट क्यूट कंटेस्टेंट बनती जा रही हैं। बिग बॉस में आते ही उनकी बॉन्डिंग सलमान खान के साथ भी काफी शानदार देखने को मिली। प्रीमियर में ही शहनाज ने बताया कि उन्हें पंजाब की कटरीना कैफ कहते हैं। इस बात पर सलमान खान भी शहनाज की हां में हां मिलाते दिखे। प्रीमियर में शहनाज ने सलमान खान के साथ जमकर रोमांटिक डांस भी किया। 
पंजाबी सिनेमा से आईं शहनाज इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। खास बात ये है कि 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर रखने वालीं शहनाज सिर्फ 8 लोगों को ही फॉलो करती हैं। इसमें 7 लोग पंजाबी इंडस्ट्री के हैं और एक बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हैं। यानि कि शहनाज सलमान को भी फॉलो नहीं करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

शहनाज को खासतौर पर मझे दी जट्टी से पहचाना मिली थी। चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज गिल बचपन से ही एक्टिंग वर्ल्ड में आना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने काफी कम उम्र में ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। शहनाज ने पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। बाद में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस किया और साल 2015 में म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आईं। इस गाने को गुरविंदर ब्रार ने गाया था। अब तक शहनाज येह बेबी, यारी और लक लाहन्टा में नजर आ चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

शहनाज अपनी सिंगिंग के दम पर खूब फैन्स बना चुकी हैं। उनके फेमस गानों में सरपंच और बरबरी हैं। जल्द ही शहनाज का गाना वहम आ रहा है। म्यूजिक वीडियोज के बाद शहनाज ने एक्टिंग में भी डेब्यू किया। शहनाज गिल ने 2019 में ही सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन की फिल्म काला सा काला से डेब्यू किया है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर