Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ की वाइफ ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है मामला

टीवी मसाला
Updated Nov 25, 2019 | 13:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Hindustani Bhau: विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ की वाइफ अश्विनी इन दिनों कुछ गलत बयान से परेशान हैं। अब अश्विनी ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Hindustani Bhau
Hindustani Bhau 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ शो के सबसे बड़े एंटरटेनर बन गए हैं।
  • हिंदुस्तानी भाऊ की वाइफ अश्विनी फाटक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
  • अश्विनी का आरोप है कि कुछ लोग उनके रिश्तेदार होने का दावा कर गलत बयान दे रहे हैं।

मुंबई. बिग बॉस 13 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ घर के सबसे एंटरटेनर कंटेस्टेंट बन गए हैं। वहीं, घर के बाहर हिंदुस्तानी भाऊ की वाइफ अश्विनी फाटक ने सोशल मीडिया पर उनके पति पर वायरल हो रहे फर्जी मैसेज को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

अश्विनी ने मुंबई के खार स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि- सोशल मीडिया पर कुछ लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का भाई, बहन या रिश्तेदार बताकर कई फर्जी और गलत मैसेज, बयान और वीडियो बना रहे हैं। 

अपनी शिकायत में अश्विनी कहती हैं कि इन बयानों को सोशल मीडिया पर उनके भाई, आंटी या रिश्तेदार का बताया जा रहा है। हमारे परिवार में केवल मेरी सास, मेरा बेटा, मेरे माता-पिता और हमारा भतीजा 'संदेश' रहता है। बाकी किसी भी लोगों का हमारे परिवार से कोई संबंध नहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Time sabka aata hai bhai log #hindustanibhau #bigboss A post shared by Hindustani Bhau (@hindustani_bhau_offical) on

 

मीडिया से की अपील 
अश्विनी फाटक ने अपनी शिकायत में मीडिया से भी अपील की है कि उनके फर्जी रिश्तेदारों का कोई इंटरव्यू न लें। इसके अलावा यदि इन लोगों के द्वारा कोई खराब व्यवहार करता है तो उसके जिम्मेदार हम लोग नहीं होंगे। 

आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ने बिग बॉस में अपनी लव स्टोरी बताई थी। भाऊ ने बताया था कि वह शादी के दिन भी अपनी वाइफ से मिलने उनके घर पहुंच गए थे। बिग बॉस में विकास फाटक अपने बेटे आदित्य के साथ पहुंचे थे। 

 

 

जनता ने चुना सबसे एंटरटेनर कंटेस्टेंट 
बिग बॉस में पिछले हफ्ते घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में जनता ने हिंदुस्तानी भाऊ को सबसे एंटरटेनर कंटेस्टेंट चुना है। हालांकि, पिछले हफ्ते भाऊ ने माहिरा को 'बड़े होठों वाली छिपकली' कहा था। इसके बाद उनकी मम्मी काफी गुस्सा हो गई थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Socho, suno aur samjho! #bigboss #bigboss13 #bb13 A post shared by Hindustani Bhau (@hindustani_bhau_offical) on

 

माहिरा की मम्मी ने कहा था कि-  मैं उनके (हिंदुस्तानी भाऊ) कमेंट्स से बेहद परेशान हूं। उन्हें अपनी भाषा पर कमांड होनी चाहिए, खासकर कि जब आप नेशनल टीवी पर देखे जा रहे हों। मैं बहुत निराश हूं। मैं बहुत खुश थी, जब उन्होंने घर में एंट्री की थी और मेरी बेटी को अपनी छोटी बहन कहा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर