Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? विशाल आदित्य सिंह को मार चुकी हैं थप्पड़

टीवी मसाला
Updated Nov 30, 2019 | 17:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli: बिग बॉस में इस वक्त घर में रोजाना नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। घर के अंदर अब विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली की एंट्री हो सकती है।

Vishal Aditya Singh And Madhurima Tuli
Vishal Aditya Singh And Madhurima Tuli 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 को एक महीने का एक्सटेंशन मिल गया है।
  • अब विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं।
  • विशाल और मधुरिमा के बीच नच बलिए 9 में काफी झगड़ा हुआ था।

मुंबई. बिग बॉस 13 को एक महीने का एक्सटेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं इस शो में अब एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है। ये नाम है विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली का। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मधुरिमा तुली की मेकर्स के साथ डील फाइनल हो चुकी है। वह चंद्रकांता सीरियल की एक्ट्रेस को जल्द ही शो में लाने वाले हैं। दरअसल नच बलिए 9 में दोनों की पर्सनेलिटी से मेकर्स इंप्रेस थे। इसी के बाद उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया था।

आपको बता दें कि नच बलिए 9 में दोनों के बीच काफी विवाद हो गया था। यही नहीं, शो के बाद दोनों ने कभी भी साथ काम न करने की कसम तक खाई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि घर के अंदर ये एक्स कपल कैसे अपनी भड़ास निकालता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Madhurima Tuli (@madhurimatuli) on

हाथापाई तक पहुंची थी लड़ाई 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो गई थी। सोर्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे थे। वेबसाइट से सूत्र ने कहा कि, " मां-बहन की गालियां थी सारी की सारी।" 

सूत्रों के मुताबिक," दोनों यही पर नहीं रुके। जब प्रोडक्शन टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन, वे नहीं रुके। ऐसे में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस कारण विशाल का खून भी बहने लगा था।   

विशाल को मारा था थप्पड़ 
मधुरिमा ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने विशाल को भी थप्पड़ मारा था। बकौल मधुरिमा-'हां मैंने विशाल को थप्पड़ मारा था। इसके अलावा मैंने उसे गाली भी बकी थी। उसे कोई हक नहीं कि वह मुझे धक्का दे। मैं उसके एग्रेशन को हमेशा बर्दाशत नहीं कर सकती।' 

विशाल आदित्य सिंह शो में एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं। बिग बॉस के प्रोमो के मुताबिक आज के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और विशाल आदित्य सिंह भिड़ गए हैं। सिद्धार्थ विशाल को लूजर कहते हैं जिससे वह भड़क जाते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर