Bigg Boss 14 10 Nov 2020: रुबीना दिलैक- शार्दुल पंडित हुए नोमिनेट, एजाज खान और पवित्रा पुनिया की हुई दोस्ती

Bigg Boss 14 10 November 2020 Highlights: बिग बॉस सीजन 14 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रुबीना दिलैक और शार्दुल पंडित नोमिनेट हो गए हैं। जानिए क्या-क्या हुआ एपिसोड में...

Rubina Dilaik
Rubina Dilaik 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया हुई।
  • घरवालों को अपनी करीबी को बचाने के लिए अपनी सबसे पसंदीदा चीजों की कुर्बानी देनी पड़ी।
  • बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड में पवित्रा पुनिया और एजाज खान एक बार फिर गले लगकर दोस्त बन गए।

मुंबई. बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड में इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया हुई। इस दौरान घरवालों को अपनी करीबी को बचाने के लिए अपनी सबसे पसंदीदा चीजों की कुर्बानी देनी पड़ी। वहीं, दूसरी तरफ फराह खान ने अपनी अदालत का फैसला सुनाया। 

बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड में पवित्रा पुनिया और एजाज खान एक बार फिर गले लगकर दोस्त बन गए। वहीं, दूसरी तरफ फराह खान और दोनों पत्रकारों ने शार्दुल पंडित को घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट कर दिया। 

Bigg Boss 14 10 Nov 2020 Highlights

  1.  बिग बॉस में फराह खान ने सबसे पहले कठघरे पर अभिनव शुक्ला को बुलाया। फराह ने कहा कि वह और रुबीना ने एक घर संसार बनना लिया है। अभिनव ने कहा कि वह घर में जैसमीन और कविता पर भरोसा करते हैं।  
  2. अभिनव के जाने के बाद फराह ने निक्की तंबोली को कठघरे पर बुलाया। निक्की ने कहा कि अभिनव और रुबीना केवल पीठ पीछे ही बात करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह जान कुमार सानू पर भरोसा नहीं कर सकती हैं। 
  3. निक्की के जाने के बाद जान कुमार सानू कठघरे पर आए। उन्होंने एक बार फिर गाली देने पर एजाज खान से माफी मांगी। इसके बाद कविता कौशिक और राहुल वैद्य कठघरे पर आए। 
  4. राहुल वैद्य ने कहा कि उनकी बातों को जैसमीन भसीन गलत समझती हैं। राहुल के बाद शार्दुल पंडित कठघरे में आए। आखिर में तीनों जज के पैनल ने शार्दुल को घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट किया। 
  5.  जज के जाने के बाद पवित्रा और एजाज ने एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद घर में इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया हुई। घर को एक भूत बंगले में बदल दिया गया। 
  6.  सबसे पहले अभिनव नोमिनेशन की कुर्सी में बैठे। बिग बॉस ने कहा कि अगर अभिनव को बचना है तो अली को जैसमीन की डॉल नष्ट करनी होगी। अली ने डॉल नष्ट कर दी। इसके बाद अभिनव बच गए।
  7.  अभिनव के बाद जान कुर्सी पर बैठे। बिग बॉस ने कहा कि अगर निक्की अपना कंबल नष्ट कर देगी तो वह इस हफ्ते बच जाएंगे। निक्की ने बिग बॉस की शर्त पूरी की और जान बच गए। 
  8.  जान के बाद रुबीना नोमिनेशन की कुर्सी पर बैठी। बिग बॉस ने कहा कि यदि जैसमीन अली को नोमिनेट कर देगी तो वह बच जाएगी। जैसमीन ने ये करने से मना कर दिया। रुबीना इसके बाद नोमिनेट हो गईं।
  9.  रुबीना के बाद कविता कौशिक नोमिनेशन की बारी आई। बिग बॉस ने कहा कि यदि अभिनव रुबीना की डॉल निक्की को दे दें तो वह बच जाएगी। अभिनव ने निक्की को डॉल दे दी और कविता भी सेफ हो गईं।
  10. आज के एपिसोड के आखिर में अली गोनी नोमिनेशन चेयर पर बैठे। अली को बचाने के लिए रुबीना ने अपने हेयर किट स्टोर रूम में रखी दी। अब वह इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। 

Image

Image

अली के बाद एजाज खान नोमिनेशन चेयर पर बैठे हैं। अब बिग बॉस एजाज को बचाने के लिए किससे क्या कुर्बानी मानेंगे ये कल के एपिसोड में पता चलेगा। फिलहाल रुबीना और शार्दुल घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर