Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने जान कुमार सानू पर लगाया जबरदस्ती किस करने का आरोप, पवित्रा पर भिड़े एजाज-कविता

Bigg Boss 14 13 November 2020 Promo: बिग बॉस 14 में आज के एपिसोड मे जान कुमार सानू और निक्की तंबली के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं होने वाली है। निक्की जान पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगा रही हैं।

Bigg Boss 14
Jaan Kumar Sanu, Nikki Tamboli 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में आज निक्की तंबोली जान कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाने वाली हैं।
  • निक्की कहती हैं कि जान कुमार सानू उन्हें जबरदस्ती किस करती हैं।
  • बिग बॉस 14 में आज पहली बार घरवालों को जेल भेजा जाएगा।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 में अली गोनी घर के नए कप्तान बन गए हैं। वहीं, आज घर के अंदर  निक्की तंबोली ने आरोप लगाया कि जान कुमार सानू उन्हें जबरदस्ती किस करते हैं। दूसरी तरफ कविता कौशिक और एजाज के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक घर के अंदर एक पिंजड़ा रखा हुआ है। बिग बॉस घरवालों से घर के उस सदस्य को नोमिनेट करने के लिए कहते हैं, जो इस पिंजड़े में जाने के लायक है। 

निक्की तंबोली जान कुमार सानू का नाम लेते हुए कहती हैं, 'मेरी नजर में जान आप जेल जाना डिजर्व करते हैं क्योंकि आप मना करने के बावजूद अगर किसी लड़की को किस करते हो तो ये खराब होता है।' 

अली गोनी ने किया सपोर्ट
निक्की तंबोली का सपोर्ट करते हुए घर के कप्तान अली गोनी ने कहा, 'वो बोल रही है मना करती हैं लेकिन, फिर से तू पीछे जाता है जो मुझे पसंद नहीं है। कोई अगर मना करता है तो समझ।' 

जान कुमार सानू अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहते हैं, 'ये मुझे वापस किस क्यों करती हैं?' इस पर निक्की तंबोली कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि आप घर से बाहर ही चले जाओ।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv)

कविता कौशिक और एजाज में हुई लड़ाई 
बिग बॉस के दूसरे प्रोमो के मुताबिक कविता कौशिक और एजाज के बीच भी तू-तू, मैं-मैं होने वाली है। पिंजड़े में जाने के लिए कविता पवित्रा पुनिया और एजाज खान का नाम लिया। कविता ने कहा कि ये दोनों कपल अंदर रहने चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv)

एजाज कहते हैं कि पवित्रा बेहतरीन गेम खेल रही हैं। उसका नाम लेना बकवास है। इस पर कविता भड़कते हुए कहती हैं कि तुम बकवास कर रहे हो। तुम्हारा पर्दाफाश में देख चुकी हूं। ये तुम्हारा सच है। एजाज कहते हैं कि हद में रहे। कविता कहती हैं- क्या करेगा, डराएगा मुझे? तेरे से नहीं डरती।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर