Bigg Boss 14 18 Nov 2020: रद्द हुआ इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क, जैसमीन भसीन ने कविता कौशिक को मारा ताना

Bigg Boss 14 18 November 2020 Highlights: बिग बॉस 14 में आज इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया गया है। रुबीना और राहुल दोनों ही किसी आपसी सहमति में नहीं पहुंचे। जैसमीन भसीन ने कविता कौशिक को टारगेट किया।

Bigg Boss 14
Bigg Boss 14 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में आज कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया गया है।
  • जैसमीन भसीन और कविता कौशिक के बीच जुबानी जंग हुई।
  • राहुल वैद्य और अभिनव-रुबीना ने एक दूसरे पर जमकर छींटाकशी की।

मुंबई. बिग बॉस 14 में आज कैप्टेंसी टास्क रद्द हो गया है। वहीं, आज के एपिसोड में एक बार फिर जैसमीन भसीन और कविता कौशिक के बीच जुबानी जंग हो गई है।  दूसरी तरफ राहुल और अभिनव के बीच बहस हुई। 

बिग बॉस के 45 दिन की शुरुआत कल के कैप्टेंसी टास्क से हुई। रुबीना और राहुल दोनों ही किसी आपसी सहमति में पहुंच नहीं सके। वहीं, घरवालों के नए दिन की शुरुआत 'जिद्दी दिल' के साथ होती है। 

Bigg Boss 14 18 November 2020 Highlights

  1.  बिग बॉस में आज जैसमीन भसीन ने कविता कौशिक को टारगेट किया। जैसमीन भसीन ने दिल दुखाने पर कविता को ताना माना। जैसमीन ने कहा कि ये उनकी फ्रीडम ऑफ स्पीच है।  
  2. जैसमीन भसीन ने कहा कि वह कविता कौशिक को आस-पास देखकर असहज हो जा रही हैं। दूसरी तरफ एजाज खान ने निक्की तंबोली के बहाने एक बार फिर कविता कौशिक खान पर निशाना साधा है।
  3. एजाज खान ने कहा कि जान कुमार सानू को छोड़ने के बाद वह निक्की कविता की आड़ में गेम खेल रही हैं। इस पर निक्की ने उन्हें विक्टिम कार्ड की याद दिलाई। कविता ने एजाज को चेतावनी दी कि वह उन्हें बीच में न लाएं। 
  4. टास्क में आज रुबीना और राहुल की टीम एक दूसरे के दिल तोड़ती है। इस दौरान घर के अंदर बहुत ज्यादा धक्का मुक्की होती है। दूसरी राउंड के बाद रुबीना के पास पांच और राहुल के पास तीन दिल रहते हैं।
  5. टास्क के दौरान राहुल के शिक्षिका कमेंट पर रुबीना भड़क जाती हैं। इसके बाद उनकी और राहुल के बीच बहस हुई। इस बहस में अभिनव शुक्ला भी उतर आए थे।
  6. अभिनव को राहुल ने नल्ला और सस्ता वकील कहा। वहीं, अभिनव ने राहुल को सस्ता सिंगर कहा। वहीं, रुबीना को धोखा देते हुए अली उनके रेड दिल पर वॉर करते हैं। 
  7. बिग बॉस आखिर में पूछते हैं कि दोनों के कितने दिल बचे हैं। दोनों कहते हैं कि एक भी नहीं। इसके बाद बिग बॉस इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क को रद्द कर देने की घोषणा कर देती है।

Image

Image

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv)

घर के अंदर अली गोनी की कप्तानी खत्म हो गई है। दूसरी तरफ कैप्टेंसी टास्क रद्द हो गया है। ऐसे में देखना है कि क्या घर में कोई नया टास्क होगा या फिर ये हफ्ता घर बिना कप्तान के चलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर