Bigg Boss 14: निक्की तंबोली को सबक सिखाएंगे सलमान खान, साफ करेंगे राखी सावंत का बिस्तर

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान घर के अंदर आकर निक्की तंबोली को सबक सिखाने वाले हैं। सलमान राखी सावंत का बिस्तर बनाएंगे।

Salman Khan
Salman Khan 
मुख्य बातें
  • सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में घर में एंट्री लेने वाले हैं।
  • सलमान खान राखी सावंत का बिस्तर ठीक करते नजर आएंगे।
  • सलमान निक्की तंबोली से कहते हैं कि कोई काम छोटा नहीं होता।

मुंबई. बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा निक्की तंबोली पर फूटने वाला है। यही नहीं, सलमान खान खुद राखी सावंत का बेड बनाने वाले हैं। 

कलर्स चैनल द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते निक्की तंबोली और राखी सावंत के बीच हुआ झगड़ा चर्चा में रहेगा। पिछले हफ्ते निक्की तंबोली ने राखी का बेड साफ करने से इंकार कर दिया था। 

प्रोमो में दिखाया गया है कि एजाज खान सलमान खान को बताते हैं कि, 'निक्की ने कहा था कि वह राखी का बेड नहीं बनाएंगी। इस पर निक्की कहती हैं क्योंकि, मुझे नहीं बनाना था।'

घर में आते हैं सलमान खान 
निक्की तंबोली की बात सुनकर सलमान खान कहते हैं, 'रुकिए मैं अभी आया। इसके बाद शो के होस्ट घर के अंदर एट्री लेते हैं और राखी सावंत का बेड बनाने लगते हैं। 

सलमान खान को बेड की सफाई करते देख निक्की तंबोली शर्मिंदा हो गई हैं। निक्की समेत सभी घरवाले सलमान खान से रुकने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान कहते हैं, 'कोई काम छोटा नहीं होता।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

पिछले सीजन भी आए थे सलमान
सलमान खान इससे पहले भी घर के अंदर आकर साफ सफाई कर चुके हैं। सीजन 13 में शहनाज गिल की कप्तानी में घरवालों ने काम करने से साफ इंकार कर दिया था। 

सलमान खान इसके बाद घर के अंदर आए थे और उन्होंने किचन में बर्तन धोए और फ्रिज साफ किया था। यही नहीं, सलमान खान ने बाथरूम तक साफ किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर