बिग बॉस-14 जानें कब होगा शुरू, क्रिकेटर से लेकर पंजाबी एक्ट्रेस के भाई तक, ये हो सकते हैं नए कंटेस्टेंट्स

Bigg boss 14 Launch Date Time And Contestants List: कब शुरू होगा सलमान खान के शो बिग बॉस का 14वां सीजन? कौन-कौन होगा बिग बॉस-14 का कंटेस्टेंट? आइए जानें...

Bigg boss 14 Contestants List cricketer Harbhajan Singh mohammad kaif To Shehnaz gill brother Shahbaz And Paras chhabra Girlfriend Akanksha puri may part
बिग बॉस।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 के बाद सीजन 14 की चर्चा शुरू हो गई है।
  • बिग बॉस सीजन 14 को लेकर यूजर्स कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
  • बिग बॉस-13 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने सीजन 14 को लेकर हिंट दी।

बिग बॉस-13 के खत्म होने के बाद ही बिग बॉस-14 की चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लगातार बिग बॉस सीजन 14 को लेकर यूजर्स कई तरह के सवाल कर रहे हैं। इसमें कुछ पूछ रहे हैं कि कब शुरू होगा बिग बॉस-14? तो कुछ पूछ रहे हैं कि कौन होंगे बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट? तो कुछ का सवाल है कि सीजन 14 कितने महीनों तक चलेगा? आज हम आपके लिए लाए हैं इन सभी सवालों के जवाब। जी हां, हम आपको बताएंगे कब शुरू हो रहा है बिग बॉस-14 और कौन-कौन बनेगा इस सीजन का कंटेस्टेंट....
7 महीने बाद शुरू होगा बिग बॉस-14
बिग बॉस-13 का जैसा कि फिनाले हो चुका है। साथ ही सलमान खान के शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बन चुके हैं। अब बिग बॉस-13 के ग्रैंड फिनाले में ही सलमान खान ने सीजन 14 को लेकर हिंट दी। सलमान खान ने कहा कि अगले 7 महीने बाद बिग बॉस-14 शुरू होगा। यानी कि सितंबर-अक्टूबर 2020 में सीजन 14 दर्शकों के सामने होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

कितने महीनों तक चलेगा बिग बॉस-14
बिग बॉस-13 जैसा कि अब तक की हिस्ट्री में सबसे लंबा सीजन रहा है। इस बार तीन महीने का शो लगभग चाढ़े 4 से 5 महीने तक चला है। ऐसे में सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में एक बार कहा था कि अगला सीजन यानि कि बिग बॉस-14 को मेकर्स 6 महीने तक चलाने का प्लान कर रहे हैं। वैसे अगर कंटेस्टेंट दमदार आते हैं तो ऐसा हो भी सकता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohammadkaif87) on


ये हो सकते हैं बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट के लिए भी कुछ नामों पर चर्चा हो रही है। जैसा कि बिग बॉस-13 में बहन शहनाज कौर गिल को सपोर्ट करने उनके भाई शहबाज आए थे। शहबाज का फनी अंदाज देख सलमान खान खुश हुए थे और कहा था कि तुम अगले सीजन में आना अब। इसपर शहबाज ने कहा था कि- सलमान सर मुझे बिग बॉस-14 में बुला लेना। शहबाज ही नहीं बिग बॉस-13 के ग्रैंड फिनाले में आए दो क्रिकेटर्स ने भी इस शो का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। इसमें एक हरभजन सिंह और दूसरे मोहम्मद कैफ हैं। वैसे इसके अलावा कयास ये भी हैं आसिम रियाज के भाई उमर रियाज और पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी(बॉलीवुड एक्ट्रेस) भी बिग बॉस-14 का हिस्सा हो सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर