Bigg Boss 14 में पहली बार 2 कंटेस्टेंट होंगे बेघर, क्या निशांत सिंह मलखानी और कविता कौशिक होंगे शो से आउट?

Bigg Boss 14 Kavita kaushik & Nishant Singh Malkani Double Eviction?:इस बार रुबीना दिलाइक, जैसमीन भसीन, कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी डेंजर यानि रेड जोन में हैं। आज इनमें से किन्हीं 2 का सफर खत्म होगा...

Kavita kaushik & Nishant Singh Malkani May evicted from the bigg boss 14 house?
बिग बॉस 14। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-14 में पहली बार डबल एविक्शन होने वाला है।
  • इस हफ्ते बिग बॉस-14 में चार कंटेस्टेंट डेंजर यानि रेड जोन में हैं।
  • ये सदस्य रुबीना दिलाइक, जैसमीन भसीन, कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी हैं

बिग बॉस 14 में आज रात बड़ा धमाका होने वाला है। 2 नवंबर के बिग बॉस-14 एपिसोड में पहली बार डबल एविक्शन होने वाला है। इस हफ्ते रुबीना दिलाइक, जैसमीन भसीन, कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी वो 4 सदस्य हैं जो कि डेंजर यानि रेड जोन में हैं। आज इन्हीं में से किसी का बिग बॉस का सफर खत्म होने वाला है।

जैसा कि वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान आधी रात को सभी कंटेस्टेंट को यह सूचना दी गई थी कि अब एक डबल एविक्शन होने वाला है। ये सुनकर सभी हैरान हो गए थे क्योंकि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट घर से बाहर होने वाले हैं। खास बात ये है कि कौन बिग बॉस से बेघर होगा इसका फैसला दर्शकों से मिले वोट और 'ग्रीन जोन' के सुरक्षित बैठे सदस्यों के द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर लिया जाएगा।

निशांत सिंह मलखानी और कविता कौशिक हो सकते हैं बिग बॉस-14 से बेघर?
एजाज खान एविक्शन के लिए निशांत और कविता का नाम लेते नजर आएंगे। एजाज कहेंगे कि कि निशांत अक्सर अपना रंग बदलते हैं और कविता घर में सभी के बारे में गलत बातचीत कर रही हैं। राहुल वैद्य ने इस दौरान निशांत और जैसमीन भसीन का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जैसमीन बहुत असभ्य है और हर चीज पर हावी हो जाती है उन्हें लगता है कि वह सही है और बाकी सब गलत हैं। 

निक्की तम्बोली ने भी यही नाम लिया और कहा कि निशांत घर में कोई योगदान नहीं दे रहे हैं। साथ ही जैसमीन के बारे में निक्की ने कहा कि वह सिर्फ गालियों को लेकर ही लड़ाई करती आ रही हैं। इस तरह से बाकी कंटेस्टेंट भी घर में एक-एक कर कनफेशन रूम में जाएंगे और कारण बताते हुए 2 कंटेस्टेंट्स के नाम देंगे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

एविक्शन की यह प्रक्रिया पूरी होने पर बिग बॉस इसके बाद निशांत सिंह मलखानी और कविता कौशिक का नाम लेने वाले हैं, जिन्हें कि शायद घर से इस हफ्ते बाहर किया जा सकता है। 

अली गोनी की हो रही है बिग बॉस-14 में एंट्री
बिग बॉस-14 में डबल एविक्शन के साथ ही एक नई एंट्री भी होने वाली है। जैसमीन भसीन के करीबी दोस्त अली गोनी शो में आ रहे हैं। अली गोनी का घर में एंट्री लेते वक्त का वीडियो भी सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि अली गोनी 4 नवंबर को बिग बॉस-14 में एंटर होने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर