Bigg Boss 14 Finale Date: फरवरी में हो सकता है बिग बॉस का फिनाले, घर में दोबारा एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 14 Finale Date: बिग बॉस सीजन 14 को लगभग डेढ़ महीने के लिए आगे खिसका दें। इससे पहले शो का फिनाले जनवरी के पहले हफ्ते होना था।  जानिए अब कब होगा इस सीजन का फिनाले...

Bigg Boss 14 Grand Finale
Bigg Boss 14 Grand Finale 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 का फिनाले को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिनाले फरवरी में हो सकता है।
  • शो जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा मेकर्स नए कंटेस्टेंट को घर में ला सकते हैं।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 में अब केवल चार कंटेस्टेंट ही रह गए हैं। इन्हें चुनैती देने के लिए पिछले सीजन के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी, कश्मीरा शाह, अर्शी खान, विकास गुप्ता, राखी सावंत और राहुल महाजन ने घर में एंट्री ली है। अब सीजन 14 की फिनाले डेट सामने आई है। 

Spotboye की रिपोर्ट का मुताबिक मेकर्स ने तय किया है कि इस सीजन को लगभग डेढ़ महीने के लिए आगे खिसका दें। इससे पहले शो का फिनाले जनवरी के पहले हफ्ते होना था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का फिनाले अब फरवरी के आखिरी हफ्ते हो सकता है। फिनाले 21 फरवरी को हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक शो में कई एक्स कंटेस्टेंट और इसी सीजन के कंटेस्टेंट दोबारा घर में एंट्री लेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नए कंटेस्टेंट भी आएंगे शो में 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा मेकर्स नए कंटेस्टेंट को घर में ला सकते हैं। इसके लिए कास्टिंग भी हो रही है। वहीं, अली गोनी की भी शो में एंट्री हो सकती है।  

बिग बॉस में इस सीजन के एजाज खान, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और जैसमीन भसीन घर में बचे हैं। फिनाले वीक में अली गोनी, निक्की तंबोली, कविता कौशिक और राहुल वैद्य शो से बाहर हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

राहुल महाजन बनाएंगे कप्तान
बिग बॉस के प्रोमो के मुताबिक इस हफ्ते घर के कप्तान की चाभी राहुल महाजन के पास हैं। ऐसे में जैस्मिन, राहुल से कहती हैं कि वो कैप्टन बनना चहती हैं। दूसरी तरफ अभिनव राहुल महाजन को एजाज के खिलाफ भड़काते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रोमो के मुताबिक एजाज खान और रुबीना दिलैक के बीच झगड़ा हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 10 के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी घर के नए कप्तान बन गए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर