Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : शो में वापसी करेंगे राहुल वैद्य, सलमान खान ने लगाई डांट- 'आपने ढोंग किया'

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य की एक बार फिर वापसी हुई है। हालांकि, इस बार सलमान खान ने राहुल वैद्य को कठघरे पर खड़ा करके कई सवाल-जवाब किए।

Rahul Vaidya
Rahul Vaidya 
मुख्य बातें
  • राहुल वैद्य की शो में दोबारा वापसी हुई है।
  • राहुल वैद्य को सलमान खान ने जमकर डांट लगाई है।
  • सलमान खान ने कहा कि उन्होंने होम सिकनेस का ढोंग किया।

मुंबई. बिग बॉस वीकेंड का वार एपिसोड में राहुल वैद्य एक बार फिर शो में लौटे हैं। हालांकि, वापस आने पर सलमान खान ने उन पर कई आरोप लगा रहे हैं। सलमान कहते हैं कि उन्होंने होम सिक होने का ढोंग किया था। 

कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक राहुल वैद्य कठघरे पर खड़े हैं। सलमान खान कहते हैं, 'आपने होम सिक होने का ढोंग इस वजह से किया क्योंकि, आपको यकीन था कि  दो पॉपुलर टीवी स्टार के सामने आपके जीतने का कोई चांस नहीं है।'

राहुल वैद्य इसके जवाब में कहते हैं, 'मझे अपने मा-पापा का हाथ थामना था। मुझे अपने माता-पिता से मिलना था इस वजह से मैं चला गया। इस पर शो के होस्ट सलमान कहते हैं कि केवल आप ही अपने मम्मी-पापा से करीब हो हम नहीं हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

साबित हुए मेंटली कमजोर 
सलमान खान आरोप लगाते हुए आगे कहते हैं, 'ये सभी कंटेस्टेंट भी घरवालों से दूर हैं, लेकिन ये टिके रहे और भागे नहीं।' राहुल आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए बोलते हैं कि, 'सर इसे भागना नहीं कहते हैं।' 

सलमान तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं कि, 'इसे भागना ही कहते हैं। आप मेंटली कमजोर साबित हो गए हो, उनके मुकाबले जो घर के अंदर हैं। जो डटकर टिके रहे और भागे नहीं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खुद छोड़ा था घर 
आपको बता दें कि राहुल वैद्य ने कहा कि वह बिग बॉस के घर में अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं और बहुत लंबे समय तक घर से दूर नहीं रहे हैं। तब सलमान ने उनके सामने स्वैच्छिक निकास (अपनी इच्छा से घर से बाहर निकलना) की पेशकश की और राहुल ने इस बात पर सहमति जता दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान ने कहा, 'हमने आपको प्रस्ताव दिया और आपने इसे स्वीकार कर लिया। आप इस शो के इतिहास में ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जो इसलिए  बिग बॉस के घर से बाहर निकले क्योंकि वह होमिक हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर