Bigg Boss 15 22 Oct 2021 Highlights: बिग बॉस 15 के विनर को नहीं मिलेगा पैसा, घर के अंदर आने के लिए जंगलवासियों ने चुकाई बड़ी कीमत

Bigg Boss 15 22 October 2021 Highlights: बिग बॉस 15 में जंगल खत्म हो गया है। जंगलवासी ने मुख्य घर में एंट्री ले ली है। वहीं, जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई हो गई। जानिए क्या हुआ आज बिग बॉस के घर में...

Bigg Boss 15 22 Oct 2021 Highlights
Bigg Boss 15 22 Oct 2021 Highlights 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में सभी जंगलवासी मुख्य घर में आ गए हैं।
  • मुख्य घर में आने के लिए सभी घरवालों को एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
  • जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच एक बार फिर लड़ाई हुई।

Bigg Boss 15 22 Oct Highlights: बिग बॉस 15 में आज के एपिसोड में सभी जंगलवासी मुख्य घर में पहुंच गए हैं। इस दौरान जंगलवासियों के साथ-साथ मुख्य घरवालों ने भी बड़ी कीमत चुकाई है। वहीं, जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच आज फिर लड़ाई हुई। 

बिग बॉस 15 में आज 'टिकट टु मुख्य घर' का आखिरी राउंड शुरू हुआ। इसकी राशि 10 लाख रुपए है। जय टास्क के आखिरी राउंड को खराब करने लगते हैं। हालांकि, जय भानुशाली प्रतीक को टास्क पूरा नहीं करने देते। जय को निशांत और शमित काफी समझाते हैं लेकिन, जय नहीं सुनते हैं। दोनों कहते हैं कि प्रतीक को प्वाइंट्स बनाने दें। टास्क में इसके बाद लड़ाई हो जाती है और आपस में भिड़ जाते हैं। 

Imageजय और प्रतीक के बीच लड़ाई 
प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच एक बार फिर से लड़ाई हो जाती है। ईशान और निशांत के बीच मशीन टूटने पर लड़ाई हो जाती है। आखिर में निशांत प्वाइंट्स चेक करते हैं लेकिन, उनकी लड़ाई हो जाती है। निशांत अपना फैसला सुनाते हैं और उमर रियाज, अफसाना खान को विनर चुनते हैं। ऐसे में दोनों की मुख्य घर के अंदर एंट्री हो जाती है। 

Image

प्राइज मनी हुई 25 लाख रुपए
टास्क के बाद प्राइज मनी 50 लाख से घटकर केवल 25 लाख रुपए रह जाती है। जय और प्रतीक के बीच एक बार फिर लड़ाई हो जाती है। जय कहते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए वह मुख्य घर में वापस आएंगे। अगले दिन विश्व सुंत्री जय से बात करती हैं।

Image

बिग बॉस रात को सभी घरवालों को बुलाते हैं। इसके बाद विश्व सुंत्री कहती हैं कि जंगलवासी मुख्य घर में आ सकते हैं। इसके लिए 25 लाख रुपए छोड़ने होंगे। ये पैसा जीतने का मौका फिर नहीं मिलेगा। जंगलवासी घर में आने का फैसला सुनाते हैं। शमिता और दूसरे घरवाले इस फैसले से खुश नहीं हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर