BB15: तेजस्वी प्रकाश के साथ विशाल कोटियन ने की फ्लर्ट करने की कोशिश, करण कुंद्रा जलन से हुए आगबबूला

Bigg Boss 15 Karan Kundrra Tejasswi Prakash Closeness| तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को बिग बॉस-15 में खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं...

Bigg Boss 15 Karan Kundrra feel jealousy| Bigg Boss 15 Karan Kundrra jealousy if anyone talks with Tejasswi Prakash?-
बिग बॉस 15। 
मुख्य बातें
  • तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं।
  • बिग बॉस-15 में दोनों की दोस्ती दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।
  • अपनी बॉन्ड से दोनों काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।

बिग बॉस-15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। दोनों की दोस्ती दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बाहरी दुनिया में अपनी जोड़ी के लिए काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। शो की शुरुआत से ही दोनों का गेम अच्छा चल रहा है और अब इसकी दोस्ती भी हो गई है।

बिग बॉस-15 के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे तेजस्वी और करण की टीम टास्क जीतने और बिग बॉस के घर में एंट्री करने में मदद करेगी। इतना ही नहीं तेजस्वी टास्क में ये भी कहती नजर आईं कि अगर कोई करण पर झपटेगा तो वह उसे नहीं छोड़ेगी। 
अब बिग बॉस-15 का एक 

लाइव फीड वीडियो सामने आया है जिसके दौरान हर कोई देख सकता था कि कैसे विशाल कोटियन, तेजस्वी को गले लगाना चाहते थे। लेकिन तेजस्वी उन्हें गले नहीं लगाना चाहती थीं और करण कुंद्रा जैसे ही ये सब देखते हैं कि क्या हो रहा था, उनके चेहरे पर जलर आ जाती है। करण के भाव सब कह देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

करण कुंद्रा बुरी तरह से जलन से भर जाते हैं और उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था। क्योंकि करण चाहते थे कि विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश से दूर चले जाए। इसमें कोई शक नहीं है कि करण और तेजस्वी एक दूसरे के साथ बेहद खास बॉन्ड शेयर करने लगे हैं। दर्शक भी उनके गेम और केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों फिलहाल सबसे अच्छे दोस्त हैं और खेल में एक-दूसरे के प्रति वफादार हैं।

बिग बॉस-15 में दोनों बहुत अलग खिलाड़ी हैं। जहां करण प्लानिंग बनाते हैं, साजिश करते हैं और एक दिमाग खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ, तेजस्वी बहुत एंटरटेनिंग हैं और वह अपने दिल से खेलती हैं। खैर, हम उम्मीद करते हैं कि दोस्ती शो के अंत तक चलेगी और करण-तेजस्वी इस सीजन की पसंदीदा जोड़ी में से एक रहेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर