Bigg Boss 15 Sunday ka Vaar Update: बिग बॉस में चौंकाने वाला एलिमिनेशन, रिद्धिमा पंडित और करण नाथ हुए बाहर

Bigg Boss Ott Sunday ka Vaar, Day 15 Written Update Hindi: बिग बॉस 15 में 22 अगस्त को संडे का वार के मौके पर एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो चुके हैं। यहां जानिए रियलिटी शो के 15वें दिन क्या क्या हुआ।

Bigg Boss 15 OTT Day 15 Sunday ka vaar Highlights
Bigg Boss 15 OTT Day 15 Sunday ka vaar Highlights 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस ओटीटी में 22 अगस्त को प्रसारित हुआ संडे का वार एपिसोड
  • दो कंटेस्टेंट रिद्धिमा पंडित और करण नाथ हुए बेघर
  • जानिए 15वें दिन, बिग बॉस संडे का वार एपिसोड में क्या क्या हुआ

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी के ताजा एपिसोड में चौंकाने वाला एलिमिनेशन देखा गया और उर्फी जावेद के बाद, शो छोड़ने के लिए रिद्धिमा पंडित और करण नाथ के कनेक्शन को भी बाहर कर दिया गया है। यह जोड़ी रियलिटी टीवी से एलिमिनेट होने वाली नए प्रतियोगियों में से एक बन गई है। करण और रिद्धिमा बिग बॉस के ओटीटी हाउस में दो हफ्ते तक रहे, लेकिन शो में ज्यादा नजर नहीं आए।

टास्क से लेकर बिग बॉस ओटीटी पर उनके ओवरऑल परफॉर्मेंस तक, रिद्धिमा और करण ने बिग बॉस ओटीटी पर कुछ खास नहीं किया। इस घोषणा ने सभी प्रतियोगियों को चौंका दिया। बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने एलिमिनेशन के लिए रिद्धिमा और करण के नाम की घोषणा की। एक नजर डालते हैं बीते दिन के बिग बॉस अपेडट्स पर।

Bigg Boss 15 Ott Day 15 Hindi Highlights, Sunday Ka Vaar:

  1. घर वालों को आपसी सहमति से ये फैसला लेना था कि घर के कौन से दो कनेक्शन सजा के हकदार हैं। सभी सदस्य आपसी चर्चा करते हैं और इसके बाद प्रतीक सेहजपाल और अक्षरा सिंह, राकेश बापट और शमिता शेट्टी का नाम फाइनल किया जाता है। बिग बॉस को जीशान इस बारे में जानकारी देते हैं।

  2. बिग बॉस की चिट्ठी नेहा भसीन की पढ़कर सुनाती हैं और सजा के हकदार प्रतीक सेहजपाल और अक्षरा सिंह, राकेश बापट और शमिता शेट्टी को गॉर्डन एरिया में रहकर सजा के तौर पर चक्की चलानी होती है और ये चक्की रुकनी नहीं चाहिए। घर में सजा के हकदार प्रतीक और अक्षरा, राकेश और शमिता के कनेक्शन में से एक-एक ही सदस्य ब्रेक ले सकता है।

  3. सजा की प्रक्रिया के दौरान निशांत भट्ट के कॉमेंट पर शमिता शेट्टी भड़क जाती हैं। दोनों ने एक-दूसरे को खूब गालियां दीं और कीचड़ उछाला। यहां तक नौबत आई कि शमिता जोर-जोर से रोना शुरू कर देती हैं।

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
    A post shared by Voot (@voot)
  4. शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट की लड़ाई में मुस्कान जट्टाना बीच में आती हैं और निशांत की साइड लेने पर दोनों में धक्का मुक्की होती है। शमिता आपा खो देती हैं और मुस्कान को चेतावनी देती हैं कि वह इसके बाद उन्हें छूने की कोशिश भी ना करे।

  5. बिग बॉस ओटीटी में संडे का वार पर शो के होस्ट करण जौहर की एंट्री होती है और रोचक यह होता है कि इस दौरान जूली के किरदार में राखी सावंत नजर आती हैं और घरवालों को शीशे के पीछे से देखती हैं। इसके बाद करण घर वालों से बातचीत शुरू करते हैं।

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
    A post shared by Voot (@voot)
  6. होस्ट करण जौहर घर के सदस्यों से एक एक करके बारी-बारी बात करते हैं। करण जौहर घर वालों से पूछते हैं कि विक्टिम कार्ड और वुमन कार्ड खेला जाता है और इस दौरान सबकी क्लास भी लगाते हैं।

  7. राखी सावंत करण जौहर की मस्ती: स्टेज पर करण राखी का स्वागत करते हैं और राखी कहती हैं कि सब उन्हें रक्षा बंधन पर बांध देते हैं। राखी सबसे बात करती हैं और निशांत भट्ट-मुस्कान जटाना से डांस कराती हैं।

  8. राखी कहती हैं राकेश बापट दिन के बजाय रात में बिग बॉस में खेल खेलते हैं। वह यह भी कहती हैं करण नाथ बहुत ठंडे पड़े हुए हैं और असली खेल नहीं दिखा रहे। राखी सावंत की बातों पर घरवाले और करण जौहर जमकर ठहाके लगाते हैं। राखी सावंत घर के सदस्यों को अलग-अलग सब्जियां बताती हैं।

  9. एपिसोड के अंत के दौरान करण जौहर सभी सदस्यों को बताते हैं कि वह बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। इस बार का नोमिनेशन कनेक्शन बेस्ड होने वाला है।

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
    A post shared by Voot Select (@vootselect)
  10. करण जौहर रिद्धिमा और करण नाथ के बेघर होने की घोषणा करते हैं और दोनों का सफर खत्म हो जाता है। इस एपिसोड के दौरान राखी सावंत के अलावा एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान भी शो पर पहुंचीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर