Bigg Boss 15 Ott Day 25: घर से बेघर होने से बचे शमिता शेट्टी-निशांत भट्ट, नहीं खत्म हुई राकेश- शमिता की लड़ाई

Bigg Boss 15 Ott Day 25: बिग बॉस 15 के 25वें दिन शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट घर से बेघर होने से बच गई हैं। वहीं, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन को बिग बॉस ने एक स्पेशल पावर दी।

Bigg Boss 15 OTT
Bigg Boss 15 OTT Day 25 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी में आज शमिता शेट्टी घर से बेघर होने से बच गईं।
  • जनता ने निशांत भट्ट को घर से बेघर होने से बचा लिया है।
  • निशांत और मूस घर के अगले बॉसमैन और बॉस लेडी के लिए दावेदार बन गए हैं।

मुंबई. बिग बॉस 15 अब ओटीटी से टीवी के सफर के आखिरी पड़ाव में हैं। आज शमिता शेट्टी घर से बेघर होने के लिए नोमिनेशन से बच गई हैं। घर के बॉमैन और बॉस लेडी प्रतीक सहजपाल- नेहा भसीन ने शमिता को बचाने का फैसला किया। 

बिग बॉस 15 ओटीटी के 25वें दिन घर के अंदर कई अलग-अलग ग्रुप्स बन गए हैं। मूस अपने कनेक्शन निशांत भट्ट को बचाने के लिए जनता से इमोशनल अपील करती हैं। मुस्कान कहती हैं कि वह घर के अंदर अकेले नहीं खेल सकती हैं। घर के अंदर शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच भी जमकर लड़ाई होती है। 

Bigg Boss 15 OTT Day 25 Highlights

  1.  बिग बॉस घर के बॉसमैन और बॉस लेडी को एक स्पेशल पावर देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि प्रतीक सेहजपाल और नेहा भसीन आपसी सहमति से फैसला लेकर एक सदस्य को नॉमिनेशन बचा सकते हैं। काफी चर्चा करने के बाद दोनों शमिता शेट्टी को बचाते हैं।
  2.  शमिता शेट्टी और नेहा भसीन राकेश को लेकर बात करते हैं। इस दौरान शमिता शेट्टी वहां पर आ जाती हैं। राकेश के आने से शमिता शेट्टी गुस्सा हो जाती हैं। वह जगह छोड़कर चली जाती हैं।    
  3.  बिग बॉस इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले नोमिनेटेड कंटेस्टेंट्स- दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह,  निशांत भट्ट, मिलिंद गाबा को बताते हैं कि इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया खत्म होती है। निशांत भट्ट को जनता ने बचा लिया है।
  4.  निशांत के सेफ होने से मुस्कान काफी खुश हो जाती हैं। इसके बाद घर के अंदर इस हफ्ते के बॉस मैन और बॉस लेडी से जुड़ा टास्क होगा। टास्क के तहत  गार्डन एरिया में क्लॉक रखी है। 
  5.  घर के सदस्यों को इस क्लॉक के हिस्से को बारी-बारी से जाना है। टास्क खत्म होने के बाद निशांत भट्ट और मुस्कान जट्टाना घर के नए बॉस लेडी और बॉस मैन बनते हैं। वहीं, घरवाले राकेश बापट का बर्थडे मनाते हैं।    

Image

Image

बिग बॉस घरवालों की परफॉर्मेंस पर जनता की राय बताते हैं। वह घरवालों से कहते हैं कि जनता उनके प्रदर्शन से खुश हैं। आपको बता दें कि घर में जल्द ही सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट निया शर्मा की एंट्री हुई। निया शर्मा आते ही घर की कैप्टन बन जाएगी। निया और दिव्या का कनेक्शन बनेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर