Udaan की चकोर को मिला बिग बॉस-15 का ऑफर, Pinjara Khubsurati Ka फेम साहिल उप्पल से भी चल रही बात

Bigg Boss 15 Makers Approached Meera Deosthale and Sahil Uppal: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के लिए कई बड़े सामने आ रहे हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक 2 और टीवी स्टार्स से शो के लिए संपर्क किया गया है...

Bigg Boss 15 Makers Approached Meera Deosthale and Sahil Uppal
साहिल उप्पल और मीरा देवस्थले। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 की तैयारियां जोरों पर हैं।
  • सलमान खान के रियलिटी शो के लिए कई बड़े सामने आ रहे हैं।
  • अब 2 और टीवी स्टार्स से शो के लिए संपर्क किया गया है।

आज रात यानि 18 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। होस्ट करण जौहर की मौजूदगी में ओटीटी सीजन का विजेता घोषित किया जाएगा। इसी के साथ बिग बॉस 15 की तैयारियां जोरों पर हैं। सलमान खान के विवादास्पद रियलिटी शो में इस बार जंगल की थीम होगी, जिसकी पहले से ही काफी चर्चा में है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक टीवी स्टार्स मीरा देवस्थले और साहिल उप्पल से शो के लिए संपर्क किया गया है।

शो के करीबी सूत्रों ने सूचित किया कि टीवी सीरियल उड़ान की अभिनेत्री मीरा देवस्थले और पिंजारा खूबसूरती का से घर-घर पहचान कमाने वाले अभिनेता साहिल उप्पल को शो के लिए ऑफर दिया गया है। दोनों की स्टार्स विवादास्पद शो के लिए बातचीत कर रहे हैं और उन्हें बिग बॉस 15 के घर में प्रवेश करते देखा जा सकता है। हालांकि कुछ भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है, चूंकि मीरा देवस्थले और साहिल उप्पल की स्टार्स चैनल के चेहरे हैं और उनके शो का हिस्सा थे, इसलिए इनके शो करने की सबसे अधिक संभावना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voot)

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 15 इस सीजन में अपनी थीम और दिग्गज अभिनेत्री रेखा के शो में शामिल होने के कारण चर्चा में है। रेखा इस सीजन के आकर्षणों में से एक होंगी और विश्वसुंत्री के लिए अपनी आवाज देती नजर आएंगी, जो एक विशेष पेड़ है व शो का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगी।

टीवी पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के प्रोमो में रेखा ने एक पेड़ के लिए विशेष वॉयसओवर दिया है।बिग बॉस का नया सीजन ट्विस्ट और ढेर सारे जंगल प्रॉब्लम से भरा होने वाला है क्योंकि घर के अंदर आने से पहले कंटेस्टेंट्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर