Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: 'राज कुंद्रा भी समझ गया होगा' सलमान खान से अपने जीजा का नाम सुनकर चौंक गई शमिता शेट्टी

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar Episode: बिग बॉस 15 वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने राज कुंद्रा का जिक्र किया। राज कुंद्रा का नाम सुनकर शमिता शेट्टी शरमा गई। जानिए क्या हुआ आज वीकेंड का वार में...

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को डांट लगाई।
  • सलमान खान ने मजाक में शमिता शेट्टी के जीजाजी राज कुंद्रा का नाम लिया।
  • राज कुंद्रा का नाम सुनकर शमिता शेट्टी डर गई थीं।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 15  के पहले हफ्ते में ही कई चीजें ऐसी हुई जो इससे पहले किसी सीजन में नहीं हुई। पहले ही हफ्ते घर को ईशान और मायशा अय्यर के तौर पर पहला कपल मिल गया। वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान ने  राज कुंद्रा पर भी चुटकी ली। जानिए आज क्या-क्या हुआ बिग बॉस में। 

बिग बॉस 15 के पहले वीकेंड का वार एपिसोड  में सलमान खान निशांत भट्ट को डांट रहे थे। सलमान खान निशांत भट्ट से कह रहे थे कि वह प्रतीक सहजपाल के साथ टीम बनाकर गलत कर रहे थे। इस दौरान करण कुंद्रा का जिक्र करते हुए सलमान खान के मुंह से राज कुंद्रा का नाम निकल गया। सलमान खान ने कहा, 'राज कुंद्रा समझ गया।' अपने जीजा का नाम सुनकर शमिता शेट्टी शरमा गईं। 

Image

पहले कपल बने ईशान और मायशा अय्यर
बिग बॉस 15 के पहले हफ्ते ही मायशा अय्यर और ईशान सहगल घर के अंदर पहले कपल बन गए हैं। ईशान सहगल मायशा अय्यर को प्रपोज करते हैं। हालांकि, मायशा कहती हैं कि उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए। इसके बाद मायशा अय्यर ईशान को किस करती हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के पहले हफ्ते में ही दोनों काफी कोजी हो गए हैं। 

Bigg Boss 15 Written Update Contestant Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal Intimate Video

प्रतीक को लगाई डांट 
सीजन 15 के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान प्रतीक सहजपाल पर जमकर बरसे। सलमान खान ने प्रतीक की हरकतों पर उन्हें चेतावनी दी। प्रतीक सहजपाल शुक्रवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में विधि पांड्या बाथरूम में शावर लेती हैं। प्रतीक सहजपाल जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगते हैं। 

Image

प्रतीक कहते हैं गेम में उनकी मम्मी या बहन होती तो भी वह ऐसा करते। इस पर सलमान कहते हैं सलमान ने कहा कि इसका मतलब है कि खेल आपकी अपनी मां और बहन से बड़ा है। सलमान ने कहा  विधि चाहे तो वह इस घटना पर उसकी जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर