Bigg Boss के एक्स कपल की टूटी सगाई, 5 साल डेटिंग के बाद अलग हुए Ashmit Patel-Mahek Chahal

Ashmit Patel Mahek Chahal Break Up: अश्मित पटेल और महक चहल ने अगस्त 2017 में सगाई कर ली थी। साथ ही 2018 में दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे। लेकिन अब ये कपल अलग हो चुका है...

Ashmit Patel Mahek Chahal called off engagement Bigg Boss Couple Confirm
अश्मित पटेल और महक चहल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अश्मित पटेल और महक चहल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
  • अश्मित पटेल ने बिग बॉस सीजन 4 में हिस्सा लिया था।
  • महक फिर सीजन 5 में इस शो का हिस्सा बनी थीं।

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स अश्मित पटेल और महक चहल के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। टीवी जगत के सबसे पसंदीदा कपल में से एक अश्मित और महक अब साथ नहीं है। जी हां, खबर है कि अब ये कपल अलग हो चुका है। 5 साल की लंबी डेटिंग के बाद अश्मित पटेल और महक चहल ने अपनी सगाई तोड़कर आगे बढ़ने का फैसला किया है। 
दरअसल बिग बॉस के बाद अश्मित पटेल और महक चहल की दोस्ती हुई थी। दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद अगस्त 2017 में सगाई कर ली थी। साथ ही 2018 में दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे। लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। 
अश्मित पटेल और महक चहल काफी टाइम से लिवइन रिलेशनशिप में थे। कुछ दिनों पहले ही ये अलग-अलग घर में रहने लगे। दोनों ने शादी आगे बढ़ाते हुए अपने रिलेशनशिप को दूसरा मौका देने के बारे में भी सोचा था लेकिन बात नहीं बन सकी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashmitpatel) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashmitpatel) on

महक चहल ने खुद सामने आकर इस बारे में बात की है। महक का कहना है, 'मैंने अश्मित पटेल को छोड़ दिया है। मैं उस रिश्ते से बाहर आ चुकी हूं।' वहीं अश्मित पटेल ने कहा, 'हां, ये सच है कि अब हम साथ में नहीं है। मैं सबसे रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि हमारी निजता का सम्मान रखें।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashmitpatel) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maheckchahal) on

आपको बता दें अश्मित पटेल ने बिग बॉस सीजन 4 में हिस्सा लिया था। वहीं महक सीजन 5 में आई थीं। साल 2015 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर