टीवी सीरियल के बाद बिग बॉस फेम पुनीश शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, निभाएंगे खलनायक का रोल

टीवी मसाला
Updated Sep 11, 2019 | 13:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बिग बॉस फेम पुनीश शर्मा एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले हैं। सोर्सेज की मानें तो पुनीश अब एक नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं...

Bigg boss Contestant Puneesh sharma After TV Serial Muskan Doing Web show
पुनीश शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पुनीश शर्मा बिग बॉस फेम बंदगी कालरा को डेट कर रहे हैं।
  • बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की मुलाकात बिग बॉस सीजन-11 में हुई थी।
  • बंदगी और पुनीश का एक म्यूजिक वीडियो 'लव मी' भी लॉन्च हो चुका है।

बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रहे पुनीश शर्मा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि पुनीश एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले हैं। सोर्सेज की मानें तो पुनीश शर्मा अब एक नई वेब सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पुनीश शर्मा जल्द अपकमिंग वेब शो 7 डेज विदाट यू में दिखेंगे। खास बात ये है कि पुनीश इस सीरीज में निगेटिव रोल प्ले करने वाले हैं। 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स की इस अपकमिंग वेब सीरीज में पुनीश शर्मा मुख्य निगेटिव रोल में नजर आएंगे। उनका ये वेब शो 7 डेज विदाट यू नाम की किताब से ही इंस्पायर है। वेब सीरीज की कहानी एक लव स्टोरी पर बेस्ड होगी। इसमें रायमा सेन, अंशुमान मल्होत्रा, नीलिमा अजमी, मनोज जोशी और प्रिया गौर भी नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@puneesh4353) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@puneesh4353) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@puneesh4353) on


वैसे पुनीश शर्मा बिग बॉस के बाद एक टीवी सीरियल में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। पुनीश को पहले सीरियल मुस्कान में देखा गया था। इस सीरियल से उन्होंने छोटे परदे पर एक्टिंग डेब्यू किया था। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@puneesh4353) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@puneesh4353) on


पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिग बॉस के घर में शुरू हुआ बंदगी कालरा से पुनीश शर्मा का अफेयर अब तक कायम है। वैसे तो बिग बॉस के घर में शुरू हुए अफेयर ज्यादा लंबे नहीं टिकते हैं लेकिन पुनीश और बंदगी अब तक साथ हैं। बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा बिग बॉस सीजन-11 में एक-साथ नजर आए थे। बिग बॉस हाउस में कैमरे के सामने दोनों का रोमांस करना अक्सर सुर्खियों की वजह बनता था। लेकिन इन दोनों ने घर के अंदर ही एक-दूजे के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया था। कुछ टाइम पहले ही बंदगी और पुनीश का एक म्यूजिक वीडियो 'लव मी' लॉन्च हुआ था। मीट ब्रोज और खुशबू गरेवाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर