Kushal Punjabi Death: कुशल पंजाबी की मौत से शोक में डूबा टीवी जगत, इन एक्टर्स ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट

टीवी मसाला
Updated Dec 27, 2019 | 11:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक कुशल डिप्रेशन में थे।

Kushal Punjabi
Kushal Punjabi 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने अपने धर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया
  • बताया जा रहा है कि कुशल डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया
  • कुशल की चार साल पहले शादी हुई थी और उनका एक तीन साल का बेटा भी है

बॉलीवुड एक्टर कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया जानकारी के मुताबिक उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उनके निधन की खबर से टीवी जगत शोक और गम में डूब गया है। जहां एक तरफ वो उनकी मौत की खबर से दुखी हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि कुशल ने ऐसा कदम उठाया।
 
कुशल के निधन पर सिंगर बाबा सहगल ने कुशल के साथ एक फोटो ट्वीट कर लिखा, 'मैं नहीं मान सकता कि कुशाल अब इस दुनिया में नहीं हैं। हमेशा हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने और एक बेहतरीन पिता। वह दोस्त था लेकिन मेरे लिए एक छोटे भाई की तरह था। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani) on

 

वहीं एक्टर करण पटेल ने कुशल की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे भाई। कहते हैं, 'सबसे खुश चेहरों के पीछे सबसे दुखी दिल छिपे होते हैं'। जीवन के लिए तु्म्हारी भावना और उत्साह को देखकर, मैंने कभी सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि तुम अपनी जिंदगी को इस तरह अलविदा कहोगे कि जिसके बारे में हमें सोचते हुए भी डर लगेगा। तुम हमेशा याद आओगे। आशा और प्रार्थना करते हैं कि तुम बेहतर जगह होगे। फिर भी मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि तुम चले गए। तुम बहुत जल्दी चले गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karanvir Bohra (@karanvirbohra) on

 

करण के पोस्ट पर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने लिखा, 'बेहद दुखद'। तो वहीं हितेन तेजवानी ने लिखा, 'दुखद.. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे कुशल।'

बता दें कि कुशल 37 साल के थे और टीवी जगत का जाना पहचाना नाम थे। आखिरी बार वो टीवी सीरियल इश्‍क में मरजावां में डैनी के क‍िरदार में नजर आए थे। 27 दिसंबर को उनका शव उनके घर में मिला। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है और किसी को इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया है। कुशल ने 2015 में Audrey Dolhen से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर