Dance Deewane 3 के कोरियोग्राफर पॉल मार्शल कार्डोज ने की सगाई, Dharmesh Yelande ने दी जानकारी

Dance choreographer Paul Marshal engagement: पॉल मार्शल और उर्वशी अंजू की सगाई उनके सभी फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आई है। दोनों ने अपने क्यूट रोमांटिक जेस्चर ने हमेशा सबका ध्यान खींचा है।

Dance Deewane 3 choreographer Paul Marshal| Paul Marshal engagement| Paul Marshal girlfriend Urvashi Anju| Paul Marshal dharmesh yelande|
पॉल मार्शल और उर्वशी अंजू। 
मुख्य बातें
  • डांस कोरियोग्राफर पॉल मार्शल कार्डोज ने सगाई कर ली है।
  • पॉल मार्शल कार्डोज इन दिनों डांस दीवाने-3 में नजर आ रहे हैं।

डांस दीवाने-3 में नजर आ रहे जाने-माने कोरियोग्राफर पॉल मार्शल कार्डोज ने सगाई कर ली है। पॉल मार्शल कार्डोज ने अपनी एंटरप्रेन्योर गर्लफ्रेंड उर्वशी अंजू के साथ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में सगाई की है। डांसर-कोरियोग्राफर ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक प्राइवेट समारोह रखा था। जिसमें कपल ने सगाई कर ली। इस फंक्शन में पॉल मार्शल कार्डोज के करीबी दोस्त और डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे मौजूद रहे।

पॉल मार्शल कार्डोज की सगाई की खबर तब सामने आई जब धर्मेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर इस कपल को बधाई दी। बॉलीवुड एक्टर और कोरियोग्राफर धर्मेश ने पॉल और उर्वशी की सगाई वाली एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा, 'आप दोनों को बधाई'।

पॉल मार्शल और उर्वशी अंजू की सगाई उनके सभी फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आई है। हालांकि, एक-दूसरे के लिए उनके क्यूट रोमांटिक जेस्चर ने हमेशा सबका ध्यान खींचा है। इससे पहले 26 जुलाई को पॉल ने उर्वशी के साथ क्यूट सेल्फी शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं और मेरी आइटम'। इस पर उर्वशी ने पब्लिकली आई लव यू बेबी लिखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@paulmarshal

आपको बताते चलें पॉल और धर्मेश ना सिर्फ बेहतरीन डांसर हैं बल्कि ये बहुत ही करीबी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती की चर्चे काफी फेमस हैं। डांस दीवाने 3 पर दोस्ती स्पेशल एपिसोड के दौरान पॉल द्वारा अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया था। धर्मेश और पॉल दोनों ने अपने डांस मूव्स के साथ मंच की शोभा बढ़ाई थी। पॉल ने एक वीडियो भी शेयर किया था और कहा था कि दोस्तों के बिना वो कुछ नहीं हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर