टीवी एक्ट्रेस की 17 साल बाद टूट गई थी पहली शादी, अब उम्र में 10 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग हुईं शिफ्ट

Delnaaz Irani TV Star Love Life: लगभग 7 साल के रिलेशनशिप के बाद खबर सामने आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने पर्सी ककरिया ने अब साथ रहना शुरू कर दिया है। दोनों लिवइन रिलेशनशिप में हैं!....

Delnaaz Irani After 17 years Tv Actress called Off wedding With Rajeev Paul Now She Living In With Her Lover
बॉयफ्रेंड के साथ डेलनाज ईरानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अभिनेत्री डेलनाज ईरानी साल 2013 से डीजे पर्सी ककरिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।
  • एक्टर राजीव पॉल से शादी टूटने के बाद डेलनाज की लाइफ में पर्सी आए थे।
  • डेलनाज-पर्सी को एक-दूसरे से प्यार हुआ और तब से ये कपल साथ है। 

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। डेलनाज अपने नए पार्टनर के साथ बेहद खुश हैं और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है। दरअसल अभिनेत्री डेलनाज ईरानी साल 2013 से डीजे पर्सी ककरिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक्टर राजीव पॉल से शादी टूटने के बाद डेलनाज की लाइफ में पर्सी आए थे। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और तब से ये कपल साथ है। 
लगभग 7 साल के रिलेशनशिप के बाद खबर सामने आ रही है कि डेलनाज ईरानी और पर्सी ककरिया ने अब साथ रहना शुरू कर दिया है। दोनों लिवइन रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स तो ये भी थी कि डेलनाज और पर्सी इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इससे इनकार कर दिया है। डेलनाज का कहना है कि शादी तो नहीं लेकिन वो अभी पर्सी के साथ रह रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialdelnaazirani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialdelnaazirani) on

टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी 47 साल की हैं तो वहीं उनके पार्टनर पर्सी की उम्र 37 साल है। दोनों के बीच उम्र में 10 साल का अंतर है लेकिन इससे कपल को कोई परेशानी नहीं है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialdelnaazirani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialdelnaazirani) on

आपको बताते चलें डेलनाज ईरानी पहले टीवी अभिनेता राजीव पॉल से शादी कर चुकी हैं। दोनों की मुलाकात साल 1993 में एक फेमस शो परिवर्तन के सेट पर हुई थी। बाद में डेलनाज और राजीव ने शादी कर ली। लेकिन साल 2010 में कपल अलग हो गया और 2013 में इनका तलाक हुआ। डेलनाज ईरानी ने अपने तलाक की वजह चीटिंग बताई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर