देवोलीना भट्टाचार्जी की सगाई है फेक, साथ निभाना साथिया के एक्टर विशाल सिंह संग मिलकर जानें क्यों किया ये ड्रामा

Devoleena Bhattacharjee Engagement prank: देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह पिछले 10 साल से एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों टीवी शो साथ निभाना साथिया के सेट पर मिले थे...

Devoleena Bhattacharjee Not Engaged sath nibhana sathiya TV Actress prank with Vishal Singh-
देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह। 
मुख्य बातें
  • देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंगेजमेंट वीडियो शेयर कर फैन्स को शॉक्ड कर दिया था।
  • अब सामने आई जानकारी के मुताबिक देवोलीना और विशाल की सगाई फेक है।
  • देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह पिछले 10 साल से एक-दूसरे के दोस्त हैं।

बिग बॉस-15 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने बुधवार को अपने इंगेजमेंट वीडियो से सभी फैन्स को शॉक्ड कर दिया था। देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह के प्रपोजल और सगाई के वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। सभी ने हैरान होकर साथ निभाना साथिया के दोनों टीवी सितारों को बधाई देना शुरू कर दिया था। हालांकि अब पता चला है कि ये फिल्म एक मजाक था। 

जी हां, देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह की सगाई नहीं हुई है। दोनों ने ये नाटक अपने अपकमिंग एक म्यूजिक वीडियो के लिए किया था। कल रात को देवोलीना और विशाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव कर इस बात का खुलासा किया कि सगाई की पोस्ट एक शरारत थी और वे बस बहुत अच्छे दोस्त हैं। अपने आगामी संगीत वीडियो के बारे में बात करते हुए, देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने बताया कि उनका नया वीडियो आ रहा है जो कि एक रोमांटिक ट्रैक होगा। 

इस दौरान देवोलीना और विशाल ने ये भी बताया कि वो फैन्स के रिस्पॉन्स से शॉक्ड थे। उन्होंने कहा कि जब भी ऐसा कुछ होगा हम आप लोगों को बता देंगे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishal.singh786)

देवोलीना भट्टाचार्जी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह एक विशेष घोषणा है। फाइनली हम एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आ रहे हैं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।'

देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने बुधवार को तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में देवोलीना अपनी हीरे की अंगूठी दिखा रही थीं और फूल लिए हुए थीं। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने उनपर प्यार से बरसात शुरू कर दी थी।

देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह पिछले 10 साल से एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों टीवी शो साथ निभाना साथिया के सेट पर मिले थे। शो में देवोलीना ने गोपी मोदी की भूमिका निभाई थी जबकि विशाल ने उनके ऑनस्क्रीन देवर जिगर मोदी की भूमिका निभाई थी। विशाल सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी को अक्सर एक साथ घूमते और एक दूसरे की तारीफ करते देखा जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर